For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 : रैना ने दिखाया अपने होटल के कमरे से बाहर का नजारा, वीडियो किया शेयर

नई दिल्ली। यैलो आर्मी यानी कि चेन्नई सुपर किंग्स जो आईपीएल सीजन-13 में दहाड़ लाने के लिए यूएई पहुंच चुकी है। टीम शुक्रवार की शाम दुबई पहुंची और वहां से सभी क्रिकेटर्स और सपोर्ट स्टाफ टीम होटल में पहुंचे। यैलो आर्म 'ताज दुबई' में रुक रही है, जहां टीम के लिए एक पूरा फ्लोर बुक कर लिया गया है।

शेयर किया वीडियो

शेयर किया वीडियो

खिलाड़ी यहां पहुंचकर खुश महसूस कर रहे हैं, क्योंकि दुबई ऐसी जगह है जो बड़ी इमारतों के लिए जाना जाता है। ऐसे में चेन्नई के खिलाड़ियों को अपने कमरे से बुर्ज खलीफा इमारत भी देखने को मिल रही है जो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। अब खिलाड़ी 6 दिन तक क्वारेंटाइन में रह रहे हैं। ऐसे में होटल के कमरे में बैठकर खिलाड़ी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। सुरेश रैना ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रैना ने अपने होटल के कमरे से बाहर के नजारे को दिखाया है। वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद भी किया जा रहा है।

दिखा ऐसा नजारा

रैना द्वारा शेयर की गई वीडियो में आप कमरे खिड़की से बुर्ज खलीफा को देख सकते हैं। साथ ही रैना ने अपनी किट के अलावा जिम का सामान भी कमरे में रखा हुआ है। रैना से पहले शेन वाॅटसन ने अपने होटल रूम से एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें आप देख सकते हैं कि होटल रूम से बुर्ज खलीफा का नजारा कैसा लग रहा है। बता दें कि दुबई की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा है, जो 828 मीटर (2,717 फीट) और 209 मंजिला है।

3 बार होंगे खिलाड़ियों के टेस्ट

बता दें खिलाड़ियों का 3 कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। 6 दिन क्वारेंटाइन में रहने के बाद खिलाड़ी अभ्यास सत्र में हिस्सा ले सकते हैं। सुरेश रैना आईपीएल के सबसे सफल प्लेयर्स में से एक हैं. रैना को मिस्टर आईपीएल के नाम से भी जाना जाता है। इस बार भी रैना से बेहतरीन परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी। उन्होंने आईपीएल में 5,368 रन बनाए हैं तो वहीं कोहली के नाम आईपीएल में 5412 रन दर्ज है। आईपीएल की शुरूआत 19 सितंबर को हो रही है, जबकि फाइनल मैच 10 नवंबर को होने जा रहा है। चेन्नई चाैथी बार खिताब जीतने की कोशिश करेगी। पिछले सीजन में उन्हें फाइनल में मुंबई इंडियंस से फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

Story first published: Monday, August 24, 2020, 16:25 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+