
यादव का नाम सूर्य की मानिंद चमक रहा है-
कई बार चीजें बहुत सरल होती हैं लेकिन सेलेक्टर्स भी उन स्टूडेंट्स की तरह दिखते हैं जो चीजें जटिल करे बिना वाली स्मार्टनेस पर यकीन नहीं रखते। इस बार उनके सामने हर परिस्थितियों में बैटिंग कर रहा सूर्यकुमार यादव नाम का बल्लेबाज था लेकिन उन्होंने उनको ऐसे नजरअंदाज कर दिया मानो बाकी सभी खिलाड़ी सूर्यकुमार से बहुत आला प्रदर्शन कर रहे हों। खैर सेलेक्टर्स का ये कदम उनकी अच्छी फजीहत का कारण बना है और आईपीएल 2020 के समापन पर यादव का नाम सूर्य की मानिंद चमक रहा है।
IPL 2020: जानिए पुरस्कार विजेताओं ने इस बार जीती कितनी प्राइज मनी

निस्वार्थ भाव का प्रदर्शन करके सबका दिल जीत लिया-
सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2020 को समाप्त किया, वो बल्ले से शानदार फॉर्म में थे, उन्होंने 16 मैचों में 480 रन बनाए लेकिन वह फाइनल में रन करने से दुर्भाग्य से चूक गए - जिसे मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीता। सूर्या को SKY के रूप में अपने एमआई टीम के साथियों द्वारा बुलाया जाता है, और इस बार उन्होंने अपने कप्तान रोहित शर्मा को बचाने के लिए अपने निस्वार्थ भाव का प्रदर्शन करके सबका दिल जीत लिया। जीत के लिए 157 रनों का पीछा करते हुए, एमआई क्विंटन डी कॉकऔर रोहित ने गत चैंपियन को अच्छी शुरुआत प्रदान की।

रोहित को बचाने के लिए खुद का बलिदान दिया-
जब मुंबई के बोर्ड पर 45 रन दर्ज थे तो सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए। हालांकि, चेस के 11 वें ओवर में, रोहित ने रविचंद्रन अश्विन की एक लेंथ बॉल को मिड ऑफ की तरफ खेला और यादव के साफ तौर पर मना करने के बावजूद एक रन के लिए दौड़ लगा दी। डीसी के प्रवीण दुबे मौके पर पहुंच गए, यहां तक कि रोहित और यादव ने भी खुद को उसी छोर पर पाया। यादव के पास हर मौका था कि खुद को क्रीज में बनाए रखते और अपने कप्तान को रन आउट होने देते, लेकिन उन्होंने रोहित को बचाने के लिए क्रीज को पार कर लिया और ऋषभ पंत ने औपचारिक रन आउट पूरा किया।

सोशल मीडिया के हीरो बने सूर्यकुमार यादव-
जो सबसे गजब बात थी वह ये कि यादव सिंह के साथ जो कुछ भी हुआ उसको लेकर उनमें वह हताशा या गुस्से की भावना नहीं थी और वह बस चले गए। मैच के बाद उनसे इस घटना के बारे में पूछा गया और उन्होंने कहा कि वह अपने कप्तान के लिए अपने विकेट को खुशी से त्याग देंगे। यहां तक कि रोहित ने पूरे परिदृश्य को स्वीकार किया और कहा कि उन्हें यादव के अच्छे प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए खुद को आउट कर लेना चाहिए था। जाहिर है सोशल मीडिया इन चीजों के लिए मंच होता है और इस बार भी प्रशंसक सर्यूकुमार यादव को लेकर भावुक पोस्ट कर रहे हैं जिनको आप यहां पर फोटो में देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
