For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राहुल तेवतिया की छाती पर जोर से लगी गेंद, डर गए सभी खिलाड़ी(VIDEO)

नई दिल्ली। क्रिकेट मैच के दाैरान कई बार ऐसे पल देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देख फैंस भी सन्न रह जाते हैं। आईपीएल सीजन-13 के 15वें मैच में भी ऐसा पल देखने को मिला जब राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान राॅयल्स के बीच हुए मैच के दाैरान देखने को मिला जब राहुल तेवतिया की छाती पर एक जोरदार गेंद जा लगी।

डर गए सभी खिलाड़ी

डर गए सभी खिलाड़ी

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि राजस्थान की पारी के लिए अंतिम ओवर तेज गेंदबाज नवदीप सैनी फेंकने आए थे। ओवर की पहली गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने एक रन लेकर राहुल को स्ट्राइक दिया। राहुल ओवर की दूसरी गेंद का सामना करने के लिए तैयार थे कि इतने में नवदीप के हाथ से गेंद खिसक गई आैर सीधी ऊंची जाती हुई तेवतिया की छाती पर जा लगी। छाती पर गेंद लगते ही तेवतिया नीचे गिर पड़े औरदर्द से कहराने लगे। वहीं मैदान पर खड़े सभी खिलाड़ी डर गए, क्योंकि गेंद की रफ्तार 140 किमी. प्रति घंटा रही थी। हालांकि ये गेंद नोबाॅल रही।

'तबादलों से इलाके बदलते हैं, इरादे नहीं', सहवाग ने किया जबरदस्त ट्वीट

नवदीप ने मांगी माफी

नवदीप ने मांगी माफी

तेवतिया का दर्द देखते हुए नवदीप सैनी भी सहम गए और वह उनसे अपनी गलती पर माफी मांगने लगे। मैदान पर फिजियो को बुलाया गया लेकिन कुछ समय बात तेवतिया फिर खेलने के लिए तैयार हो गए। तेवतिया जैसे अगली गेंद का सामना करने के लिए तैयार हुए तो सभी ने राहत की सांस ली। हालांकि उनकी चोट कितनी गंभीर है, इसका पता लगना बाकी है।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

अगली ही गेंद पर जड़ दिया छक्का

अगली ही गेंद पर जड़ दिया छक्का

इसके बाद जैसे ही सैनी ने ओवर की फिर दूसरी गेंद फेंकी तो तेवतिया ने एक जोरदार छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर उन्होंने एक और छक्का जड़ दिया। तेवतिया ने 12 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए जिसमें 3 छक्के भी शामिल रहे, जिसकी बदाैलत राजस्थान 154 रन बना सकी, लेकिन बेंगलुरू ने 8 विकेट रहते मैच जीत लिया।

Story first published: Saturday, October 3, 2020, 19:58 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+