For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: 3 खिलाड़ी जो राजस्थान रॉयल्स में ले सकते हैं चोटिल जोफ्रा आर्चर की जगह

नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर के चोटिल होने की खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है। पिछले सीजन में भी राजस्थान टीम के लिए आर्चर एकमात्र ऐसे गेंदबाज साबित हुए थे जिन्होंने अपने दम पर डेथ ओवरों में टीम की नैया पार लगाने की क्षमता दिखाई थी। तब से लेकर अब तक आर्चर ने और भी लंबा सफर तय किया है और उन्होंने विश्व कप 2019 व एशेज सरीखी सीरीज में अपने हुनर को और भी ज्यादा तराशा है।

आर्चर हुए चोटिल-

आर्चर हुए चोटिल-

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को पुष्टि की जोफ्रा आर्चर के दाहिने कोहनी में लगी चोट का स्कैन करने के बाद जानकारी मिली है कि उन्हें लो ग्रेड स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या हुई है जिसके चलते इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी संस्करण में हिस्सा नहीं ले पायेंगे। हालांकि इसी बीच राजस्थान की टीम को उम्मीद है कि यह मुख्य स्ट्राइकर समय रहते ठीक हो सकता है।

फ्रेंचाइजी ने ट्वीट कर लिखा, "हम इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ काम कर रहे हैं ताकि जोफ्रा जल्दी स्वस्थय हों और हम उन्हें इस सीजन रॉयल्स की जर्सी में देखें।"

वहीं आर्चर ने भी ट्वीट किया, "मैं जल्दी वापसी करूंगा।"

21 साल पहले एक ही पारी में कुंबले की इन 10 गेंदों ने निपटाई थी पूरी पाकिस्तानी बैटिंग, VIDEO

आर्चर का ठीक होना समय पर निर्भर है ऐसे में आइए देखते हैं कि राजस्थान रॉयल्स के लिए आर्चर के विकल्प के तौर पर कौन से 3 गेंदबाज बढ़िया रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं-

1. डेनियल सम्स

1. डेनियल सम्स

सिडनी थंडर के गेंदबाज ने इस बीबीएल सीजन में गेंदबाजी चार्ट में शीर्ष पर रहते हुए अपनी टैली में 30 विकेट झटकाए जिसके चलते उनकी टीम ने 17 मैचों में जीत दर्ज की। सिर्फ 20 लाख के आधार मूल्य के साथ, सैम्स रॉयल्स की प्रोफाइल में पूरी तरह से फिट बैठते हैं और वे आर्चर के विकल्प के रूप में इस लेफ्ट आर्म पेसर में रुचि ले सकते हैं।

2. मार्क वुड

2. मार्क वुड

वुड आर्चर का सीधा रिप्लेसमेंट हो सकते हैं। इंग्लैंड का ही यह गेंदबाज अपनी रफ्तार के कारण जाना जाता है। वुड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया श्रृंखला में गेंद के साथ एक अलग ही स्तर पर दिखाई दिए। ड्रेसिंग रूम में पहले से ही जोस बटलर और बेन स्टोक्स की मौजूदगी के साथ वुड रॉयल्स के कैंप में एक और दमदार इंग्लिश एंट्री के तौर पर जुड़ सकते हैं।

2020 के खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान पेसर 50 लाख के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड हो गया।

IND vs NZ: पहले ODI की सरप्राइज हार के बाद दूसरे मैच में ये हो सकती है प्लेइंग 11

3. बेन कटिंग

3. बेन कटिंग

विभिन्न फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल में एक शानदार अनुभव के साथ, ऑस्ट्रेलिया के बेन कटिंग बल्ले और गेंद दोनों के साथ बढ़िया संतुलन जोड़ते हैं। एक शानदार क्षेत्ररक्षक होने के नाते, वह अपने खेल में एक और पहलू जोड़ते हैं। ब्रिस्बेन हीट के साथ उन्होंने निचले ऑर्डर पर बैटिंग करते हुए 217 रन बनाए थे और 11 विकेट हासिल किए थे।

75 लाख के उच्च आधार मूल्य के साथ कटिंग का काफी प्रभावशाली सीजन रहा है।

Story first published: Friday, February 7, 2020, 15:32 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+