For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: टॉम मूडी का खुलासा, बताया- ट्रेडिंग में कैसे स्टार खिलाड़ियों को चुराती है मुंबई

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस के शानदार प्रदर्शन और 5वीं बार खिताब जीतने में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेट बोल्ट का बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने मुंबई के लिये इस सीजन 25 विकेट हासिल किये और पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। हालांकि इस सीजन से पहले ट्रेंट बोल्ट फाइनल खेलने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास थे जिन्हें उन्होंने ट्रेडिंग विंडो के दौरान मुंबई के साथ बदलने का काम किया था। वहीं फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराने में इस गेंदबाज को बड़ा हाथ रहा जिन्होंने पावरप्ले में उसके 2 अहम विकेट हासिल किये और डेथ ओवर्स में भी एक विकेट लेकर दिल्ली को ज्यादा रन नहीं बनाने दिये और मुंबई ने इस मैच को आसानी से जीत लिया।

फाइनल मैच में दिल्ली को मिली इस हार के बाद से उनकी टीम बोल्ट को ट्रेड करने को लेकर फैन्स के निशाने पर हैं। वीरेंद्र सहवाग समेत कई दिग्गज खिलाड़ी दिल्ली के इस फैसले पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। वहीं इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच टॉम मूडी ने ट्रेडिंग के दौरान मुंबई इंडियंस की रणनीति का खुलासा करते हुए बताया कि इस फ्रैंचाइजी ने हैदराबाद से राशिद खान को ट्रेड करने की मांग की थी।

और पढ़ें: IPL 2020: ब्रेट ली ने चुने अपने 2 पसंदीदा भारतीय खिलाड़ी, जिन्होंने बनाया अपना फैन

ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए टॉम मूडी ने कहा, ' मुझे अच्छे से याद है, करीब 2 साल पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने हमसे राशिद खान को ट्रेड करने की रिक्वेस्ट की थी। मतलब, कम ऑन! किसी दूसरी फ्रैंचाइजी में इतनी हिम्मत नहीं होगी कि वो आपके दरवाजे पर आये और आपके स्टार खिलाड़ी को ट्रेड करने की बात करे लेकिन मुंबई हमेशा ऐसा करती है।'

उल्लेखनीय है कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मुंबई इंडियंस की ओर से राशिद खान को ट्रेड करने की मांग को ठुकरा दिया था जिसके बाद उन्होंने दिल्ली की टीम से ट्रेंट बोल्ट को ट्रेड कर लिया था।

टॉम मूडी का मानना है कि मुंबई हर बार इसी प्लानिंग के साथ ट्रेडिंग विंडो में उतरती है और बाकी टीमों के सबसे ताकतवर खिलाड़ी को अपने कैंप में शामिल कर लें और जम टीमें कमजोर होंगी तो उसका चैम्पियन बनना तय ही है।

और पढ़ें: IPL 2020: 5वीं बार चैम्पियन बनने के बावजूद निराश हैं कप्तान रोहित शर्मा, जानें क्यों

उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ सालों में मैंने जो अनुभव किया है उसके आधार पर कहता हूं कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस वो टीम है, जो खिलाड़ियों को ट्रेड करने के लिए मौके को तलाशती रहती है। वह आप के दरवाजे पर आने और पूछने में बिल्कुल भी नहीं डरते हैं। वो लगातार आपके दरवाजे पर दस्तक देते रहते हैं और वो यह काम बाकी सात फ्रेंचाइजी के साथ करते हैं। आखिरी में उनको वह मिल जाता है, जो वो चाहते हैं।'

Story first published: Thursday, November 12, 2020, 6:00 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+