नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच लगातार प्रतिस्पर्धा जारी है। इस सीजन में तेज गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और बल्लेबाजों को उनके खिलाफ बड़े शॉट मारना आसान नहीं रहा है। कैगिसो रबाडा, एनरिक नार्खिया, जोफ्रा आर्चर जैसे गेंदबाजों ने अपनी रफ्तार के आगे बड़े से बड़े बल्लेबाजों को तंग किया। लेकिन इन सब मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजों ने अपना दमखम दिखाते हुए बडे़ शॉट खेले हैं। इस आईपीएल में केएल राहुल, निकोलस पूरन, एबी डिविलियर्स जैसे बल्लेबाजों ने बड़े-बड़े शॉट्स खेलकर लोगों का खूब मनोरंजन किया और अपनी टीम के स्कोर में इजाफा किया।
आईपीएल के इस सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो सबसे पहले नंबर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ निकोलस पूरन का नाम आता है जोकि किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल रहे हैं। दूसरे नंबर पर पंजाब के ही कप्तान केएल राहुल का नाम आता है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स इस लिस्ट तीसरे नंबर आते हैं जबकि राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे पायदान पर आते हैं। अहम बात यह है कि अपनी आतिशी बल्लेबाजी जाने के लिए जाने जाने वाले किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल जिन्होंने आईपीएल में सर्वाधिक गेंदे खेली हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक एक भी छक्का नहीं जड़ा है।
सर्वाधिक छक्के लगाने वाले चार खिलाड़ी
निकोलस पूरन- 22 छक्के
केएल राहुल-19 छक्के
एबी डिविलियर्स- 19 छक्के
संजू सैमसन- 19 छक्के