For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: प्रतियोगिता के इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट गेंद फेंकने वाले 5 गेंदबाज

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) एक निर्मम खेल है क्योंकि इसका फॉर्मेट टी20 है जिसमें गेंदबाजों के लिए गुंजाइश बहुत कम होती है। इसके बावजूद कुछ गेंदबाजों ने तो टी20 विशेषज्ञ के तौर पर अपनी पहचान कायम करके मिसाल पेश की है। टी20 में सफलता का फार्मूला गेंदबाजी में अधिक से अधिक विविधता पैदा करके बल्लेबाजों को चकमा देने का माना जाता है। यही कारण है कई स्पिनरों ने एक ओवर में सभी गेंदें अलग-अलग तरह से डालनी सीख ली तो तेज गेंदबाजों ने भी गति में परिवर्तन करने के साथ यॉर्कर और बाउंडर पर नए सिरे से काम किया है।

इन गेंदों पर ना केवल विकेट मिलते हैं बल्कि डॉट बॉल भी मिल जाती हैं। ये तो सब जानते ही हैं टी 20 खेल में डॉट बॉल बहुत कीमती होती हैं। यहां तक ​​कि एक भी डॉट बॉल खेल को बदल देती है। आइए देखते हैं आईपीएल इतिहास में अब तक किन गेंदबाजों ने सर्वाधिक डॉट बॉल डाली हैं-

1. हरभजन सिंह

1. हरभजन सिंह

हरभजन सिंह का शानदार आईपीएल करियर रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स से पहले 2017 तक वह मुंबई इंडियंस के लिए खेले। 160 मैचों में 150 विकेट के साथ, वह चार बार आईपीएल विजेता टीमों का हिस्सा रहे हैं।

IPL 2020: ये हैं टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा औसत वाले टॉप- 5 बल्लेबाज

भज्जी ने पिछले साल मेन इन यलो के साथ अच्छा खेल दिखाया था, जिसमें 7.09 की इकॉनोमी से 11 मैचों में 16 विकेट लिए थे। उनके नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने का रिकॉर्ड है। हरभजन ने अब तक 1249 डॉट बॉल फेंकी हैं।

2. लसिथ मलिंगा

2. लसिथ मलिंगा

प्रारूप के महानतम गेंदबाजों में से एक, लसिथ मलिंगा इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 1155 डॉट बॉल डाली हैं। उनके नाम पर 7.14 की इकॉनोमी से 122 मैचों में 170 विकेट हैं, जो उन्हें प्रतिष्ठित लीग में अब तक का सबसे अधिक विकेट लेने वाला खिलाड़ी बनाते हैं।

हालांकि मलिंगा भी इस साल हरभजन की तरह ये आईपीएल नहीं खेलेंगे क्योंकि उन्होंने भी व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है।

3. भुवनेश्वर कुमार

3. भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार लीग के इतिहास में अब तक के सर्वश्रेष्ठ भारतीय तेज गेंदबाजों में से एक हैं और अब तक 1124 डॉट बॉल फेंक चुके हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में की। वह 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हुए। भुवी ने 117 मैचों में 7.24 की शानदार इकोनॉमी रेट से 133 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2016 और 2017 में दो बार पर्पल कैप हासिल की है।

4. अमित मिश्रा

4. अमित मिश्रा

लेग स्पिनर अमित मिश्रा एक जाना पहचाना आईपीएल चेहरा है जिन्होंने 1111 डॉट बॉल फेंकने में कामयाबी हासिल की है। अमित मिश्रा के नाम लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा तीन बार हैट्रिक लेने का अनोखा रिकॉर्ड है। उन्होंने आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल का प्रतिनिधित्व किया है। मिश्रा ने 147 मैचों में 7.35 रन प्रति ओवर की इकॉनमी से 157 विकेट लिए हैं।

5. पीयूष चावला

5. पीयूष चावला

मिश्रा के बाद एक और लेग स्पिनर पीयूष चावला ने लिस्ट में जगह बनाई है। उन्होंने 1109 डॉट बॉल फेंकी हैं। पीयूष चावला आईपीएल में एक और प्रभावशाली लेग स्पिनर रहे हैं। उन्होंने 157 मैचों में 150 विकेट लिए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) से की थी, जिसके बाद उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेला।

उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने INR 6.75 करोड़ में इस साल की नीलामी में खरीदा था।

इस प्रकार आप देख सकते हैं यह लिस्ट चौंकाती है क्योंकि इसमें टॉप 5 में तीन स्पिनर हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा डॉट गेंद फेंकी।

Story first published: Thursday, September 17, 2020, 11:07 [IST]
Other articles published on Sep 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+