For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BCCI शुक्रवार करेगा बैठक, IPL समेत इन चीजों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। विंडीज-इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज के जरिए क्रिकेट दोबारा पटरी पर ला दिया है। अब भातीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) भी क्रिकेट के भविष्य पर चर्चा करने को तैयार हो चुका है। इसके लिए शुक्रवार को बैठक होगी जिसमें अधिकारी आॅनलाइन होकर अपनी बातें रखेंगे। आईपीएल समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक के 11 सूत्रीय एजेंडे में घरेलू क्रिकेट सत्र पर भी चर्चा की जाएगी जिसमें देश में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए कटौती किए जाने की संभावना है। तीसरा बिंदु पुरुष क्रिकेट टीम के भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) में बदलाव है क्योंकि तीन सीरीज (श्रीलंका और जिंबाब्वे के सीमित ओवरों के दौरे, इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीत) पहले ही रद्द हो चुकी हैं। भारतीय टीम ने पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च में खेला था।

परिषद आईपीएल को लेकर भी चर्चा करेगी जिसे स्वास्थ्य संकट के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया था। बीसीसीआई सितंबर से नवंबर के शुरू तक लीग के आयोजन की संभावना तलाश रहा है। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि बेशक सभी विकल्पों पर विचार किए जाने की जरूरत है। पहला विकल्प भारत है लेकिन आपको नहीं पता कि स्थिति कैसी रहेगी। बेशक यूएई और श्रीलंका भी हैं लेकिन आईपीएल के विदेश में आयोजन से खर्चा बढ़ेगा। मुझे लगता है कि हाल में अध्यक्ष ने भी यह बात कही थी। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हम अब भी इस स्थिति में हैं कि स्थल तय कर सकें। लेकिन योजना और अस्थाई विंडो तैयार रखने की जरूरत है जिससे कि अगले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के टी20 विश्व कप (आस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में) के रद्द होने की आधिकारिक घोषणा करने पर हम आगे बढ़ सकें।

श्रीलंका और जिंबाब्वे के स्थगित हुए सीमित ओवरों के दौरे का कार्यक्रम भी दोबारा तय किया जाएगा। बीसीसीआई के लिए हालांकि सबसे बड़ा सिरदर्द देश का घरेलू ढांचा है जिसमें सीनियर पुरुष, अंडर-23 पुरुष, जूनियर लड़के (अंडर-19 और अंडर-16), सीनियर महिला, अंडर-23 महिला, अंडर-19 लड़कियों के वर्ग के टूर्नामेंट शामिल हैं जिसमें सभी प्रारूपों में हजारों मैच होते हैं। अधिकारी ने कहा कि बेशक रणजी ट्रॉफी के कार्यक्रम में बदलाव की जरूरत है। हमें चर्चा करने की जरूरत है कि क्या विजय हजारे, दलीप ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली का आयोजन लगातार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें किसी एक टूर्नामेंट को रद्द करना पड़ सकता है क्योंकि काफी समय बर्बाद हो गया है। हमें जूनियर घरेलू प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करना होगा।

एक अन्य मुख्य मुद्दा पोशाक प्रायोजन करार होगा क्योंकि नाईकी के साथ करार खत्म हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि बीसीसीआई संभावित दावेदारों से निविदा आमंत्रित करने की प्रक्रिया का पालन करेगा। इसके अलावा सीईओ के पद पर राहुल जोहरी के विकल्प, पूर्वोत्तर के राज्यों को अनुदान और सब्सिडी, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के संचालन, बीसीसीआई स्टाफ की नियुक्ति और बिहार क्रिकेट संघ में प्रशासनिक गड़बड़ी पर भी चर्चा की जाएगी।

शु्क्रवार की बैठक का एजेंडा इस प्रकार है:
1. आईपीएल
2. घरेलू क्रिकेट कार्यक्रम
3. एफटीपी- इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला का कार्यक्रम फरवरी 2021 के लिए तय करना
4. भारत में टी20 विश्व कप की मेजबानी के लिए अनिवार्य कर छूट प्रमाण पत्र
5. बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी सुविधा
6. बीसीसीआई और आईपीएल के डिजिटल प्लेटफार्म के अनुबंध में विस्तार
7. बिहार क्रिकेट संघ में प्रशासनिक गड़बड़
8. बीसीसीआई में नए स्टाफ की नियुक्ति
9. राहुल जोहरी के इस्तीफे के बाद नए सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया
10. पूर्वोत्तर राज्यों को भुगतान
11. पोशाक साझेदारी के लिए निविदा पर चर्चा।

Story first published: Thursday, July 16, 2020, 21:27 [IST]
Other articles published on Jul 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+