For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 : ट्रेंट बोल्ट और बुमराह मिलकर मचाएंगे धमाल, कोच जयावर्धने ने जाहिर की खुशी

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी से पहले सभी 8 टीमों ने अपने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पिछले 2 सीजन में ट्रेंट बोल्ड ने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन बावजूद इसके बोल्ट को रिलीज किया गया। बोल्ट को अब ट्रेड विंडो के तहत मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ लिया। यानी खिलाड़ियों की अदला-बदली कर ली है। इसी के साथ मुंबई की गेंदबाजी ताकत और मजबूत हो गई जहां जसप्रीत बुमराह पहले ही माैजूद हैं। मुंबई के कोच महेला जयावर्धने ने बोल्ट का खुले दिल से स्वागत किया है।

श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने कहा, 'हमारे लिए सबसे बड़ा चिंता का विषय था जेसन बेहरेनडॉर्फ का ऑपरेशन होना। हमने उनकी जगह नए खिलाड़ी को लाने की जरूरत थी। उन्होंने पिछले साल हमारे लिए शानदार प्रदर्शन किया। जब दिल्ली ने बोल्ट को रिलीज करने का निर्णय लिया तब हमें लगा कि वे एक विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं जो हमारी परिस्थितियों में विपक्षी टीम के लिए बहुत घातक हैं। खासकर जब वे बुमराह के साथ गेंदबाजी करेंगे।'

मुंबई को स्पिन गेंदबाज मयंक मारकंडे को छोड़ना पड़ा। जयवर्धने ने कहा, 'जाहिर है कि हमने मयंक को जाने दिया क्योंकि हमें लगा कि वे दिल्ली के लिए कुछ मैच खेल सकते हैं और फिर हमें शेरफेन रदरफोर्ड को प्राप्त करने का मौका मिला, जिसे हमें एक बेहतरीन टैलेंट मानते हैं। जयवर्धने ने कहा कि धवल कुलकर्णी एक अनुभवी गेंदबाज हैं। हमें उन्हें टीम में शामिल करने की जरूरत थी। वे मुंबई के ही हैं। इसलिए हमें उन्हें टीम में शामिल करने में कोई हिचक नहीं हुई। हमने कुछ क्षेत्रों को मजबूत किया है जो हमारे लिए महत्वपूर्ण थे और अब हम नीलामी के लिए उत्साहित हैं।

Story first published: Saturday, November 16, 2019, 17:57 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+