For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs RR: राजस्थान के खिलाफ तुषार देशपांडे ने किया ड्रीम डेब्यू, जीत में निभाया अहम रोल

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 30वां मैच दुबई के मैदान पर खेला गया जहां पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए राजस्थान की टीम को 13 रनों से हरा दिया और प्वाइंटस टेबल में 12 अंक के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने 8वें मैच में महाराष्ट्र से आने वाले युवा तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को डेब्यू करने का मौका दिया और इस गेंदबाज ने भी अपनी काबिलियत को साबित करते हुए इस रोमांचक मैच में टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई और आईपीएल में अपना ड्रीम डेब्यू किया।

और पढ़ें: RCB vs KXIP: अगर Dream 11 में जीतना है इनाम तो आरसीबी-पंजाब के इन खिलाड़ियों पर लगायें दांव

तुषार देशपांडे ने अपने पहले ही मैच में दिल्ली के लिये 4 ओवर गेंदबाजी करके 2 विकेट हासिल किये और इस दौरान 37 रन ही दिये। इतना ही नहीं रोमांचक मोड़ पर पहुंचे इस मैच में कप्तानी संभाल रहे शिखर धवन ने पारी का 20वां ओवर तुषार को सौंपा जहां पर उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए राजस्थान के मुंह से जीत छीन ली और अपनी टीम के लिये अहम 2 अंक जुटाये।

और पढ़ें: DC vs RR: 4 खिलाड़ी जिनके दम पर दिल्ली ने जीता मैच, यहां बदला मैच

तुषार ने दिल्ली के लिये पारी का दूसरा ही ओवर फेंका लेकिन बेन स्टोक्स की शानदार बल्लेबाजी के चलते इस ओवर में उन्होंने 11 रन दिये, हालांकि 11वें ओवर में जब उन्हें दोबारा गेंदबाजी सौंपी गई तो उन्होंने बेन स्टोक्स को ललित यादव के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेजा। वहीं 15वें ओवर में उन्होंने फिर वापसी की और 8 रन दिये और राहुल तेवतिया का कैच आउट छूट गया।

आखिरी ओवर में राजस्थान की टीम को जीत के लिये 22 रनों की दरकार थी लेकिन तुषार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इस ओवर में सिर्फ 8 रन दिये और 1 विकेट हासिल किये। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम महज 13 रन पर आउट हो गई।

Story first published: Thursday, October 15, 2020, 18:37 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+