For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली ने कहा DC को हराना है मुश्किल, अगले मैच में जताई इस खिलाड़ी के आने की उम्मीद

नई दिल्लीः रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल का बहुप्रतीक्षित मुकाबले खेलने आई तो रोमांच काफी था। इस मैच का इंतजार इसलिए था क्योंकि दोनों ही टीमों ने दमदार खेल सीजन में दिखाया था। दोनों किसी से कम नहीं लग रही थी लेकिन जब मैच शुरू हुआ तो केवल एक ही टीम मुकाबले में नजर आई।

कोहली की टीम अय्यर एंड कंपनी की युवा बिग्रेड से यह मैच 59 रनों से हार गई। दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 197 रनों का टारगेट सेट किया था जिसके जवाब में आरसीबी 137 रन ही बना पाई।

अहम मौकों पर कैच छोड़ने को लेकर अपनी निराशा व्यक्त की-

अहम मौकों पर कैच छोड़ने को लेकर अपनी निराशा व्यक्त की-

कोहली ने अहम मौकों पर कैच छोड़ने को लेकर अपनी निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमको आधे मौके लपकने होंगे लेकिन यहां तो हम आसान कैच भी टपका रहे हैं।

RCB vs DC: कोहली एंड कंपनी की ये 3 गलतियां बनी करारी हार की वजह

"ये हमारे हिसाब से नहीं गया। जैसा की मैंने कहा, हमको महत्वपूर्ण मौकों को भुनाना होगा। ऐसा नहीं है कि मुश्किल कैच ड्रॉप हो रहे हैं, बल्कि आसान कैच छूटे हैं। फिर मैदान पर चीजों को अंत में सही तरह से नहीं कर पाए। "

क्रिस मॉरिस की हो सकती है अगले मैच में वापसी-

क्रिस मॉरिस की हो सकती है अगले मैच में वापसी-

कोहली ने क्रिस मॉरिस पर कहा कि अगले मैच में शायद यह ऑलराउंडर खेलता हुआ दिखाई दे सकता है-

"हमारे पास चार दिन का समय है अगले मैच के लिए, उम्मीद है कि वह खेलने के लिए तैयार होंगे। अच्छी बात यह है कि हमने पांच में से तीन मैच जीते हैं। हम जानते हैं कि अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। हमें बस बड़े मौकों पर प्रोफेशनल होना होगा। "

कोहली ने आगे कहा कि चेज करने के दौरान अंतिम 10 ओवरों में आपके हाथ में विकेटों का बचा रहना अहम है, यदि 8 विकेट भी बचे रहते हैं तो 10 रन प्रति दर से बनाना भी संभव है।

दिल्ली कैपिटल्स के मुरीद हुए कप्तान-

दिल्ली कैपिटल्स के मुरीद हुए कप्तान-

दिल्ली कैपिटल्स अब तक पांच में से चार मैच जीतकर अलग हुंकार भर रहा है। इस पर बात करते हुए कोहली ने कहा-

"डीसी बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रही है। उनकी बैटिंग जबरदस्त है। तेज गेंदबाजी भी बढ़िया है, स्पिनर भी अच्छे हैं। मैं यह नहीं कहूंगा कि वो अपराजेय है, लेकिन उनको हराना मुश्किल होगा। ऐसी टीम के सामने आपको अपना अव्वल गेम खेलना होगा जो आज रात हमने नहीं दिखाया।"

Story first published: Tuesday, October 6, 2020, 9:17 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+