IPL 2020: मैदान पर कभी नहीं देखा होगा विराट कोहली का ऐसा अंदाज, वायरल हो रहा मस्ती करने का Video
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी के बीच इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन इस साल यूएई में किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत होने में अभी बस एक हफ्ते से भी कम का समय बाकी है। जहां बीसीसीआई की ओर से इस सीजन का शेड्यूल जारी करने पर सभी टीमें पहले से ज्यादा प्रैक्टिस में जुट गई हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर सभी फ्रैंचाइजियां अपनी-अपनी टीम के प्रैक्टिस सेशन के वीडियोज को फैन्स के साथ साझा कर रही हैं। इस बीच फैन्स ने कई वीडियोज देखे होंगे लेकिन शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के प्रैक्टिस सेशन में जो कुछ देखने को मिला वो शायद ही पहले कभी देखा गया होगा।
और पढ़ें: Viral Video: धनश्री वर्मा ने पूछा अपने खूबसूरत बालों पर सवाल, चहल ने दिया लोट-पोट करने वाला जवाब
आरसीबी के फैन्स क्लब की ओर से शेयर किये गये इस वीडियो में बैंगलोर की टीम ने न सिर्फ प्रैक्टिस करती नजर आ रही है बल्कि इस दौरान साथी खिलाड़ी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। खास तौर से कप्तान विराट कोहली। विराट कोहली के मस्ती करने का अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
और पढ़ें: Viral Video: सहवाग ने बताया क्यों छुपाते हैं क्रिकेटर अपनी उम्र, शेयर किया फनी वीडियो

आरसीबी के कोच करा रहे यॉर्कर डालने की प्रैक्टिस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाजी कोच एडम ग्रिफिथ खिलाड़ियों के साथ सेशन लेते नजर आ रहे हैं, जिसमें उन्होंने गेंदबाजों को विकेट के पास नीचे रखे स्टंप्स पर हिट करने का चैलेंज दिया है। इस सेशन के जरिये आरसीबी के बॉलिंग कोच अपने गेंदबाजों को सटीक यॉर्कर डालना सिखा रहे हैं ताकि डेथ ओवर्स के दौरान आरसीबी की गेंदबाजी को वो धार मिल सके जिसकी वजह से हर सीजन आरसीबी को हार का सामना करना पड़ता है।
वहीं आरसीबी की ओर से इस सेशन में तेज गेंदबाज उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी और इसुरु उडाना बॉल डालते नजर आते हैं, जबकि विराट कोहली, युजवेंद्र चहल समेत बाकी टीम जमीन पर बैठकर चीयर करती नजर आ रही है।

कोच ग्रिफिथ ने दिया मजेदार चैलेंज
वहीं आरसीबी के यह गेंदबाज जैसे ही कोच ग्रिफिथ की ओर से दिये गये चैलेंज को पूरा करते हैं वैसे ही पूरी टीम जोर से चिल्लाकर उन्हें चीयर करती है। इस बीच कप्तान विराट कोहली का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। वीडियो में जहां बीच में फनी कॉमेंट्री करते नजर आते हैं तो चैलेंज पूरा करने के बाद वह गेंदबाजों के साथ खुशी मनाने के लिये उनकी गोद में चढ़ जाते हैं।
कोच ग्रिफिथ ने इस चैलेंज को पूरा करने के लिये हर गेंदबाज को 10 गेंदे दी, जिसमें गेंदबाजों को 1,2 और 5 मार्क्स दिये गये। वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए आरसीबी ने लिखा, 'यॉर्कर में महारत हासिल करने के लिये हमारे गेंदबाज कोच एडम ग्रिफिथ के नये और मजेदार चैलेंज को पूरा करते हुए। हम कह सकते हैं कि सभी गेंदबाज तेज निशानेबाज है।'
|
खुशी से नाचते नजर आये विराट कोहली
गौरतलब है कि इस वीडियो में विराट कोहली अपनी पूरी टीम के साथ पिच के पास बैठे नजर आ रहे हैं। ऐसे में जहां पूरी टीम गेंदबाजों के प्रदर्शन पर चियर करती नजर आती है तो विराट कोहली कभी गेंदबाजों के साथ पिच पर भांगड़ा करते दिख रहे हैं तो कभी उनकी गोद में कूदते नजर आ रहे हैं।
इस सेशन में नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर के अलावा उमेश यादव जैसे भारतीय गेंदबाज हिस्सा लेते दिखे।
इस बार खिताब जीत सकती है आरसीबी की टीम
आपको बता दें कि आरसीबी की टीम इस सीजन अपने अभियान का आगाज 21 सितंबर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से करेगी जबकि लीग का आखिरी मैच 2 नवंबर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा। विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम इस सीजन खिताब जीतने के सबसे प्रबल दावेदारों में शामिल है।
यहां देखें RCB का पूरी टीम: विराट कोहली (कप्तान), मोहम्मद सिराज, क्रिस मोरिस, जोश फिलिप, मोइन अली, आरोन फिंच, एबी डिविलियर्स, शहबाज अहमद, पार्थिव पटेल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, इसुरु उडाना, डेन स्टेन, पवन नेगी, देवदत्त पड्डीकल, शिवम दुबे, उमेश यादव, गुरुकीरत मान सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे, एडम जाम्पा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
