For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 : इस बार काैन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान, श्रेयस अय्यर ने किया खुलासा

नई दिल्ली। अगले साल होने जा रहे आईपीएल सीजन-13 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को होगी, लेकिन उससे पहले भी कई खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई। दिल्ली कैपिटल्स में नीलामी से पहले 2 नए चेहरे शामिल हुए हैं, ये हैं- रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्या रहाणे। अश्विन पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान थे, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के कारण अश्विन को बाहर कर दिया गया। वहीं रहाणे राजस्थान राॅयल्स का साथ छोड़कर आए हैं जो टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। लेकिन अब सवाल है कि दिल्ली का कप्तान काैन होगा, क्योंकि बड़े खिलाड़ी इसमें शामिल हैं। इस सवाल का जवाब श्रेयस अय्यर ने दिया है।

ये होगा कप्तान

ये होगा कप्तान

दिल्ली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर श्रेयस अय्यर का एक वीडियो अपलोड किया है, साथ ही जो कैप्शन दिया है उससे साफ होता है कि दिल्ली की कप्तानी इस बार अय्यर के हाथों ही होगी। दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट में लिखा, 'हमारे शानदार लीडर श्रेयस अय्यर आईपीएल 2020 में टीम की अगुवाई करने के लिए जोश में हैं। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों शामिल हुए हैं और जल्द नीलामी भी होने वाली है, ऐसे में क्या हमारा कप्तान टीम को आगे ले जाने को तैयार है?'

अय्यर ने भी कहा कुछ ऐसा

वहीं अय्यर भी ऐसा कहते हुए नजर आ रहे हैं जिससे साफ है कि वही कप्तान रहेंगे ना कि अश्विन या फिर रहाणे। वीडियो में अय्यर कहते हैं, 'टीम में अश्विन और रहाणे जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के शामिल होने से उत्साहित हूं। नीलामी का बेसब्री से इंतजार है और आईपीएल 2020 में टीम की अगुवाई करने को लेकर भी जहां ट्रॉफी ही होगा हमारा लक्ष्य।' श्रेयस अय्यर ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। अय्यर ने बांग्लादेश के खिलाफ इस सीरीज में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाए। अय्यर ने 3 मैचों में 54 की औसत से 108 रन बनाए थे जिसमें एक अर्धशतक रहा।

पिछले सीजन में छाई थी टीम

पिछले सीजन में छाई थी टीम

बता दें कि पिछले सीजन में अय्यर की कप्तानी में दिल्ली टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार थी। दिल्ली लीग स्टेज के 14 मैचों में 9 मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची थी जहां उसे चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। अब आईपीएल 2020 के लिए एक बार फिर टीम खिताब पाने की कोशिश करेगी।

Story first published: Tuesday, November 19, 2019, 13:49 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+