IPL 2020 : मार्कस स्टोइनिस को क्यों भेजा ओपनिंग में, श्रेयस अय्यर ने खोला राज

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल सीजन-13 के दूसरे क्वालिफायर में सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह पहली आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ जब दिल्ली फाइल में पहुंची। दिल्ली ने ओपनिंग करने मार्कस स्टोईनिस को शिखर धवन को भेजा जो सही फैसला साबित हुआ। मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने स्टोईनिस को ओपनिंग करने के लिए भेजा।

टीम को बताया अद्भुत

टीम को बताया अद्भुत

अय्यर ने कहा, ''हमें रॉकेट स्टार्ट की जरूरत थी। हमने सोचा कि अगर वह (मार्कस स्टोइनिस) जाता है और अधिकतम विस्फोटक खेलता है तो वह हमें अच्छी शुरुआत दिला सकता है।'' उन्होंने आगे कहा, ''सबसे अच्छा लग रहा है। यात्रा एक रोलरकोस्टर रही है। दिन के अंत में हम एक परिवार के रूप में एक साथ रहे। प्रत्येक व्यक्ति ने जो प्रयास किया है, उससे बहुत खुश हूं। मुझे कई चीजें सिखाई गई हैं। एक कप्तान होने के साथ बहुत जिम्मेदारी आती है। लेकिन कोच और सपोर्ट स्टाफ से सपोर्ट मिलता रहा है। उसके ऊपर टीम इतनी खास रही है। इस तरह की अद्भुत टीम के लिए वास्तव में भाग्यशाली हूं।''

राशिद के खिलाफ बनाई थी योजना

राशिद के खिलाफ बनाई थी योजना

इससे आगे उन्होंने कहा, ''भावनाएं उच्च और निम्न होती रहती हैं, इसलिए आपके पास दिनचर्या का एक समान सेट नहीं हो सकता है। काटते रहना है और बदलना है। उम्मीद है कि अगले गेम में भी, मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी टीम के खिलाफ, हम खुलकर खेल सकेंगे। हम अचछे स्कोर ओर जा रहे थे, लेकिन हम जानते हैं कि रशीद बीच में घातक हो सकता है। योजना उसे विकेट नहीं देने की थी।''

ऐसा रहा मैच

ऐसा रहा मैच

बता दें कि धवनक78) व स्टोईनिस(38) की शानदार पारियों की मदद से दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के सामने 3 विकेट खोकर 190 रनों का लक्ष्य रखा। शिमरोन हेटमायर ने भी 22 गेंदों में 42 रनों की नाबाद पारी खेली। जवाब में उतरी हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 172 रन बनाए व फाइनल में प्रवेश करने से चूक गई। केन विलियमसन ने 45 गेदों में 47 रनों की पारी। दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी में कागिसो रबाडा ने 29 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि स्टोईनिस ने 26 रन देकर 3 शिकार किए। अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला।

Story first published: Monday, November 9, 2020, 6:40 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+