
इसलिए बना सके दवाब
प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए चहल ने कहा, ''जब मैंने अपना पहला ओवर फेंका, तो मुझे महसूस हुआ कि मुझे स्टंप-टू-स्टंप लाइन गेंदबाजी करने की जरूरत है और मैंने खुद को बैक किया। एक समय (मनीष पांडे व जाॅनी बेयरस्टो) पर वे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और मैं लूपी और वाइड गेंद फेंकने कोशिश कर रहा था और मैं इस कारण उनपर दवाब भी बना सका।''

हाथों पर लगाई थी मिट्टी
चहल ने कहा, ''जब मैंने पांडे को गेंदबाजी की तो मैं उस मैदान के बाहर ऑफ स्टंप से बाहर जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्टंप के भीतर गेंदबाजी करने का फैसला किया क्योंकि लेग-साइड के माध्यम से हिट करना मुश्किल है और बेयरस्टो को मैंने थोड़ा फुलर और बाहरी लेग पर गेंद फेंका ताकि उसके लिए खेलना कठिन हो।'' उन्होंने आगे कहा, ''जब विजय आया तो विराट और एबी ने मुझे गुगली के लिए जाने के लिए कहा और यह काम कर गया। मैंने यह सुनिश्चित करने के लिए अपने हाथों पर थोड़ी मिट्टी लगा ली थी ताकि ओस का असर ना पड़ सके।

हैदराबाद के खिलाफ रही 7वीं जीत
बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी की यह 7वीं जीत थी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 15 मैच खेले गए थे, जिनमें से 8 मैच हैदराबाद ने जीते थे और 6 मैच आरसीबी ने जीते थे। वहीं, एक मैच ड्रॉ रहा।


Click it and Unblock the Notifications
