
अजिंक्या रहाणे
श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी दिल्ली कैपिटल्स की लिए सबसे पहला विकल्प बतौर कप्तान अजिंक्या रहाणे हैं। मुंबई के क्रिकेटर को आईपीएल में काफी लंबा अनुभव है और उन्होंने आईपीएल में टीम की कप्तानी भी की है। यही नहीं वह भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान हैं। रहाणे को यह पता है कि टीम के खिलाड़ियों का इस्तेमाल बतौर कप्तान कैसे करना है। ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रहाणे की अगुवाई में टीम इंडिया ने पहला टेस्ट हारने के बाद जबरदस्त वापसी की और सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी। रहाणे राजस्थान रॉयल्स,राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए आईपीएल में 25 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं, जिसमे से 9 मैचों में टीम ने उनकी अगुवाई में जीत दर्ज की है।

रविचंद्रन अश्विन
अजिंक्या रहाणे के बाद रविचंद्रन अश्विन एक बेहतरीन विकल्प बतौर कप्तान के रुप में हो सकते हैं। वो काफी अनुभवी और बहेतरीन खिलाड़ी हैं। अजिंक्या रहाणे की तुलना में अश्विन का आईपीएल में जीत का रिकॉर्ड कहीं अच्छा है। पंजाब किंग्स टीम की अगुवाई करते हुए अश्विन ने 28 में से 12 मैचों में जीत दर्ज की है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए रविचंद्रन अश्विन बेहतर रिजल्ट दे सकते हैं।

स्टीव स्मिथ
दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान के रूप में स्टीव स्मिथ सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। वो ना सिर्फ अनुभवी खिलाड़ी है बल्कि बेहतरीन बल्लेबाज हैं। वह ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। आईपीएल में स्मिथ का रिकॉर्ड जबरदस्त है। 2017 में स्मिथ ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी करते हुए 15 में से 10 मैच में जीत दर्ज की है। टीम उनकी अगुवाई में उपविजेता रही थी। वहीं राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए स्मिथ ने 27 मैच खेले हैं, जिसमे से 15 मैच में टीम ने जीत दर्ज की। ऐसे में अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम विदेशी खिलाड़ी को कप्तान बनाने में गुरेज नहीं करती है तो स्टीव स्मिथ बेहतरीन विकल्प हैं।


Click it and Unblock the Notifications
