For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चेन्नई सुपर किंग्स में ये 3 खिलाड़ी ले सकते हैं जॉश हेजलवुड की जगह

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड ने आईपीएल 2021 से अपना नाम वापस ले लिया है। हेजलवुड ने शेफिल्डी शील्ड की तैयारी और अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है। हेजलवुड ने बायो बबल में थकावट और आने वाले व्यस्त शेड्यूल में आराम के लिए आईपीएल से अपना नाम वापस लिया है। हेजलवुड के बाद चेन्नई सुपर किंग्स किस खिलाड़ी को उनकी जगह टीम में शामिल कर सकती है, आइए डालते हैं उसपर एक नजर।

सीन एबॉट

सीन एबॉट

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज सीन एबॉट जॉश हेजलवुड की जगह ले सकते हैं। मिडल ओवर में एबॉट बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं, उनके पास गेंदों में जबरदस्त विविधता है, स्लो गेंद और बाउंसर से वह बल्लेबाजों की लय तोड़ने में सहायक हैं। लंब कद के गेंदबाज होने की वजह से घरेलू मैचों में सीन एबॉट अहम गेंदबाज साबित हो सकते हैं। आईपीएल के इस सीजन में किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा था।

 मिचेल मैकलेगेन

मिचेल मैकलेगेन

न्यूजीलैंड के देज गेंदबाज मैकेलेगेन टी-20 क्रिकेट में एक बेहतरीन गेंदबाज हैं। हालांकि उन्होंने आखिरी बार 2018 में न्यूजीलैंड की ओर से टी-20 मुकाबला खेला था। बेहतरीन फॉर्म में होने के बाद भी आईपीएल के इस सीजन में उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।आईपीएल की इस नीलामी में उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। बता दें कि मिचेल मैकलेगेन आईपीएल में पांच सीजन तक मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे थे।

बिली स्टैनलेक

बिली स्टैनलेक

ऑस्ट्रेलिया के टी-20 स्पेशलिस्ट बिली स्टैनलेक, जॉश हेजलवुड की जगह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। स्टैनलेक अहम मौकों पर विकेट लेने में सफल रहते हैं और आसानी से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में अपनी जगह बना सकते हैं। पॉवरप्ले में स्टैनलेक जबरदस्त गेंदबाज हैं, वह बल्लेबाजों को गलती करने के लिए मजबूर करते हैं। उनके पास आईपीएल का पहले से अनुभव है, वह सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल की नीलामी में उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपए था,लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।

Story first published: Thursday, April 1, 2021, 11:32 [IST]
Other articles published on Apr 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+