
जेसन रॉय
जॉस बटलर टीम के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन अभी तक वह कुछ खास नहीं कर सके हैं। जिन दो मैचों में टीम ने जीत दर्ज की है उसमे क्रिस मॉरिस और डेविड मिलर की भूमिका अहम रही है। टॉप ऑर्डर में टीम के सामने मुश्किल हैं, लिहाजा जेस रॉय एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने 43 टी-20 मैचों में 1034 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 142.33 का रहा है। वह बटलर का अच्छा साथ दे सकते हैं।

सैम बिलिंग्स
सीएसके और आरसीबी इस टूर्नामेंट में काफी सेटल टीम नजर आ रही हैं। टीम के बेहतर मैनेजमेंट और खिलाड़ियों के चलते टीम संतुलित नजर आ रही है। ऐसे में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका टीम इस्तेमाल नहीं करे। सैम बिलिंग्स ऐसे ही खिलाड़ी हैं। हालांकि इंग्लैंड की वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं लेकिन वह टीम के नियमित सदस्य नहीं हैं। बिलिंग्स ने 30 टी-20 मैच खेले हैं। 22 आईपीएल मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 133.6 है।

डेविड मलान
मलान टी-20 के बेहतरीन बल्लेबाज हैं। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वह आईपीएल में बेस प्राइस पर जाएंगे। उनका स्ट्राइक रेट 144.32 का है, ऐसे में वह किसी भी टीम के लिए बेहतरीन खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। लेकिन पंजाब किंग्स की टीम ने अभी तक उन्हें कोई मौका नहीं दिया है। क्रिस गेल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और निकोलस पूरन टीम के रेगुलर सदस्य बने हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पंजाब की टीम उन्हें राजस्थान में जाने की इजाजत दे सकती है।

मिचेल सैंटनर
न्यूजीलैंड टीम में डेनियल विटोरी के बेहतरीन विकल्प के तौर पर सैंटनर सामने आए हैं। वह ना सिर्फ अच्छी बल्लेबाजी करते हैं बल्कि एक बेहतरीन स्पिन गेंदबाज भी हैं। 52 टी-20 मैच में वह 126 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं और उनके नाम 60 विकेट भी हैं। फिलहाल वह सीएसके टीम का हिस्सा हैं लेकिन अभी तक उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। कप्तान धोनी उन्हें तभी जगह दे सकते हैं जब ड्वेन ब्रावो फिट ना हो या फिर धोनी टीम में कुछ बदलाव करना चाहे। लिहाजा सैंटनर राजस्थान की टीम में ट्रेड हो सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
