For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL सिर्फ बल्लेबाजों का ही खेल नहीं है, इन 5 भारतीय गेंदबाज ने की है सबसे ज्यादा कमाई

नई दिल्ली। टी-20 क्रिकेट की शुरुआत के बाद क्रिकेट को बल्लेबाजों के गेम के रूप में जाना जाने लगा। गेंदबाजों के लिए छोटा फॉर्मेट काफी मुश्किल चुनौती के तौर पर सामने आया, जरा सी गलती और गेंद मैदान के पार। ऐसे में छोटे फॉर्मेट में बेहतर गेंदबाजी करना किसी भी गेंदबाज के लिए काफी मुश्किल होता है। 2008 में आईपीएल की शुरुआत ने गेंदबाजों के लिए चुनौती को और बढ़ाया। जिस तरह से बल्लेबाज गेंदबाजों पर हावी रहते हैं वह किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं होता है। लेकिन इन तमाम चुनौतियों के बीच जो खिलाड़ी बेहतर करता है उसे ही महान कहा जाता है। आईपीएल में बल्लेबाज काफी ज्यादा रकम में खरीदे जाते हैं, लेकिन आज हम आपको उन भारतीय गेंदबाजों की जानकारी देंगे जिन्होंने आईपीएल में जबरदस्त कमाई की है।

जहीर खान

जहीर खान

टीम इंडिया के पूर्व स्टार गेंदबाज जहीर खान अपनी सटीक गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे। जहीर खान आईपीएल का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स टीम की कप्तानी भी की थी। आईपीएल में अलग-अलग टीमों की ओर से खेलते हुए जहीर खान ने 32.42 करोड़ रुपए की कमाई की है। 2011 में विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम का भी जहीर हिस्सा थे। जहीर आईपीएल में मुंबई इंडियंस, आरसीबी और दिल्ली की ओर से खेल चुके हैं। आरसीबी ने 2011-2013 में उन्हें सबसे अधिक 4.14 करोड़ रुपए में खरीदा था।

जयदेव उनादकद

जयदेव उनादकद

सामान्य धारणा यह है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के पास एक्स फैक्टर होता है। इसकी वजह है कि बाएं हाथ के गेंदबाज एक अलग ऐंगल से गेंदबाजी करते हैं जिससे छोटे फॉर्मेट में उन्हें काफी फायदा मिलता है। जयदेव उनादकद 2011 से आईपीएल का हिस्सा हैं। केकेआर की ओर से खेलते हुए उन्होंने 1.15 करोड़ रुपए की कमाई की थी। जबकि राजस्थान रॉयल्स की ओर से उन्हें 11.50 करोड़ रुपए मिले थे। 2018 में आईपीएल की नीलामी में वह सबसे ज्यादा कमाई वाले भारतीय खिलाड़ी बने थे। आईपीएल से जयदेव 33.41 करोड़ रुपए कमा चुके हैं।

उमेश यादव

उमेश यादव

तेज गेंदबाज उमेश यादव ने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत 2009 में की थी। उन्होंने अपना पहला सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेला था। दिल्ली की टीम ने उन्हें 12 लाख रुपए में खरीदा था। लेकिन इसके बाद उमेश की कमाई में लगातार बढ़ोतरी हुई। आरसीबी की ओर से उमेश यादव 4.2 करोड़ रुपए में खेल रहे थे। लेकिन इस बार उमेश यादव दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं और इस बार दिल्ली की टीम ने उन्हें 1 करोड़ रुपए में खरीदा है। आईपीएल में उमेश अभी तक 34.59 करोड़ रुपए कमा चुके हैं।

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार लीड बॉलर हैं। वह दो बार आईपीएल में पर्पल कैप का खिताब अपने नाम कर चुके हैं। 2009 में भुवी आरसीबी की टीम का हिस्सा थे। पिछले तीन सीजन की बात करें तो वह हैदाबाद की टीम का हिस्सा थे और टीम ने उन्हें 8.5 करोड़ रुपए की फीस दी थी। इस सीजन में भी भुवनेश्वर कुमार पर हर किसी की नजर रहेगी।

हरभजन सिंह

हरभजन सिंह

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। आईपीएल में हरभजन सिंह अभी तक 58.14 करोड़ रुपए की कमाई कर चुके हैं। इस सीजन में केकेआर की टीम ने हरभजन सिंह को 2 करोड़ रुपए में खरीदा है।

Story first published: Monday, April 5, 2021, 11:58 [IST]
Other articles published on Apr 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+