IPL 2021: वानखेड़े स्टेडियम में पाए गए 8 मैदानकर्मी कोविड-19 पॉजिटिव, 10 अप्रैल को होना है मैच

नई दिल्लीः मुंबई के वानखेडे स्टेडियम के आठ ग्राउंड स्टाफ मेंबर्स का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। 8 कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में तब आ गए हैं जब इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन शुरू होने में 1 हफ्ते का समय बाकी है। वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के 10 लीग मैच कराए जाएंगे जो कि 10 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक होने हैं।

स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक वानखेड़े स्टेडियम के 19 ग्राउंड स्टाफ सदस्य पिछले सप्ताह आरटी पीसीआर टेस्ट से गुजरे थे। जबकि इस बात की पुष्टि हो गई थी कि 23 मार्च को हुए टेस्ट के दौरान तीन लोग वायरस की चपेट में आए थे लेकिन पांच और लोगों के संक्रमित होने की रिपोर्ट 1 अप्रैल को होने वाले टेस्ट में आई है।

फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है की स्टेडियम के अन्य मैदान कर्मियों को आइसोलेट किया जाएगा या फिर नहीं। आईपीएल 2021 की शुरुआत मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के मुकाबले के साथ हो रही है जो 9 अप्रैल से चेन्नई में खेला जाने वाला है। अब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सामने यह विकल्प है कि वे अपनी दो फैसेलिटीज से ग्राउंड स्टाफ को बुलवाएं। यह दो फैसेलिटीज शरद पवार क्रिकेट एकेडमी है जो बांद्रा- कुर्ला कंपलेक्स में है और एक सचिन तेंदुलकर जिमखाना है जो कांदिवली में है।

यहां इन दो जगहों से ग्राउंड स्टाफ को बुलाकर संक्रमित मैदान कर्मियों की भरपाई की जा सकती है। हालांकि यह देखना भी दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई इस बारे में क्या सोचता है। क्या बीसीसीआई मुंबई की जगह आईपीएल के मैच कहीं और कराने के बारे में विचार करेगा? अभी इस बारे में भी जानकारी समय के साथ ही पता चलेगी। बता दें कि जब आईपीएल 2021 के लिए जगह तय हो रही थी तब ही बीसीसीआई को आगाह कर दिया गया था कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की स्थिति इस समय ठीक नहीं है इसके बावजूद बीसीसीआई मुंबई में खेल करवाने के लिए लगातार तैयारियां करता रहा था। इन्हीं सब चीजों के चलते आईपीएल बंद दरवाजों के पीछे हो रहा है। पिछली बार भी आईपीएल बंद दरवाजों के पीछे हुआ था लेकिन तब यह संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था।

Story first published: Saturday, April 3, 2021, 9:33 [IST]
Other articles published on Apr 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+