For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आकाश चोपड़ा ने MI के इस खिलाड़ी को बताया 24 कैरेट गोल्ड, बेस्ट तराशा हुआ हीरा

नई दिल्लीः मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल टीमों में एक रही है। रोहित शर्मा की टीम ने पांच बार टाइटल जीता है। पिछले सीजन में वे अनस्टॉपेबल लग रहे थे और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में आसानी से हराते हुए खिताब जीता था। आईपीएल 2021 में भी मुंबई इंडियंस की टीम सबसे ताकतवर दिखाई दे रही है।

भारत के पूर्व बल्लेबाज और अब कमेंटेटर का काम कर रहे आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस के बारे में बात की है और बताया है कि वह आईपीएल में इतना डोमिनेट क्यों करते हैं। आकाश चोपड़ा ने टीम की ताकत के बारे में बताते हुए अपने फेसबुक पेज पर कहा है मुंबई इंडियंस की टीम में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह और राहुल चहर जैसे खिलाड़ी हैं जोकि 100% प्लेइंग इलेवन में खेलने जा रहे हैं और यह सभी के सभी अपने आप में मैच विनर है।

आकाश चोपड़ा आगे कहते हैं कि इस तरह की भारतीय प्रतिभाओं की संख्या अधिक होना ही मुंबई की सबसे बड़ी ताकत है। क्योंकि आप वाइट बॉल क्रिकेट में रोहित शर्मा जैसा बल्लेबाज नहीं पा सकते, आप जसप्रीत बुमराह जैसा सफेद गेंद गेंदबाज नहीं पा सकते और हार्दिक पंड्या जैसा ऑलराउंडर नहीं पा सकते। इसके अलावा क्रुनाल पंड्या, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन अपने आप में जबरदस्त हैं।

इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस की दूसरी ताकत रोहित शर्मा की कप्तानी को बताया है। रोहित को 24 कैरेट का सोना बताते हुए उन्होंने कहा है कि वह एक ऐसे तराशे हुए हीरे हैं जो बहुत बढ़िया तरीके से खेल को पढ़ना जानते हैं।

आकाश चोपड़ा आगे कहते हैं, "रोहित शर्मा के चेहरे को भांपकर आप यह नहीं पता लगा सकते कि मैच कहां जा रहा है लेकिन उनके पास गेम के फ्लो को कंट्रोल करने की जबरदस्त क्षमता है।"

चोपड़ा यह भी कहते हैं कि अगर आईपीएल में कोई टीम मुंबई इंडियंस के पेस अटैक को मैच कर सकती है तो वह दिल्ली की टीम है क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स के पास एनरिक नार्जे और कैगिसो रबाडा जैसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। आपको बता दें मुंबई इंडियंस ने 2019 और 2020 का खिताब जीता है और अब उनके पास हैट्रिक लगाने का मौका है।

Story first published: Friday, April 2, 2021, 17:03 [IST]
Other articles published on Apr 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+