For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: स्पेसशिप लैंड हो चुकी है- चेन्नई में डिविलियर्स की एंट्री, RCB ने किया दिलचस्प ट्वीट

नई दिल्लीः आईपीएल शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं और दिग्गज खिलाड़ी अपने टीम के बबल के साथ जुड़ते जा रहे हैं। एबी डी विलियर्स के रूप में एक और बड़े महान खिलाड़ी ने और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का बबल चेन्नई में ज्वाइन किया है। इसकी जानकारी ट्विटर पर फोटो के जरिए आरसीबी टीम ने खुद दी है।

इस पोस्ट का क्या ऑप्शन भी काफी दिलचस्प दिया गया है जिसमें लिखा है- ब्रेकिंग द इंटरनेट। स्पेसशिप लैंड हो चुकी है। चेन्नई में आरसीबी के बबल को एबी डिविलियर्स ने ज्वाइन कर लिया है।

दिन के अंत तक विराट कोहली भी चेन्नई में मौजूद होंगे। इसके अलावा एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली पुणे में बना बबल छोड़ चुके हैं जो कि भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के लिए बनाया गया था। बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक विराट कोहली 9 दिनों तक एक हफ्ते के लिए क्वॉरेंटाइन टाइम में रहेंगे।

एक सूत्र ने एएनआई से इस बात को कंफर्म किया है और कहा है कि विराट कोहली 1 अप्रैल को चेन्नई पहुंच रहे हैं जहां पर वह 7 दिनों के लिए क्वारेंटाइन रहेंगे। इस क्वारेंटाइन टाइम के दौरान प्रत्येक खिलाड़ी को कई बार टेस्ट किया जाएगा और जब उनका रिजल्ट नेगेटिव आएगा उसके बाद उनको उनके कमरे से बाहर निकलने की इजाजत होगी और आउटडोर ट्रेनिंग के साथ-साथ प्रैक्टिस सेशन की भी छूट होगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलना है जो कि 9 अप्रैल को होगा। विराट कोहली लंबे समय से बायो बबल में है और उन्होंने कहा था कि यह इसमें लगातार बने रहना काफी मुश्किल हो सकता है। कोहली ने कहा था कि हर खिलाड़ी की मेंटल स्ट्रैंथ अलग-अलग होती है और आप सभी से एक जैसा मजबूत होने की अपेक्षा नहीं कर सकते। ऐसे में कोहली ने कहा था कि भविष्य में शेड्यूल को बनाते समय इन सब चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

साथ ही विराट कोहली मानते हैं कि आईपीएल अलग टूर्नामेंट है और यह खिलाड़ियों के लिए कुछ ताजगी लेकर आता है। बता दें कि स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पहले ही आरसीबी के कैंप में सोमवार को शामिल हो चुके हैं।

Story first published: Thursday, April 1, 2021, 9:37 [IST]
Other articles published on Apr 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+