For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: SRH की बॉलिंग अच्छी, लेकिन बैटिंग में वो गहराई नहीं, डिविलियर्स ने कही ये बात

चेन्नईः रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीजन का अपना दूसरा मुकाबला 14 अप्रैल को खेलेगी। इस मुकाबले से पहले आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने ऑरेंज आर्मी को लेकर कुछ बातें की है। एबी डिविलियर्स ने कहा है कि वे डेविड वॉर्नर की टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करना हमेशा पसंद करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हैदराबाद के पास अच्छा बॉलिंग अटैक है साथ ही यह टीम काफी स्मार्ट भी है। एबी डी विलियर्स मानते हैं कि अगर आरसीबी को हैदराबाद के खिलाफ भारी पड़ना है तो उनको अच्छी पार्टनरशिप करनी होगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा पोस्ट किए गए टि्वटर हैंडल पर एक वीडियो में डिविलियर्स ने यह बात कही।

एबी डिविलियर्स ने इसके साथ ही यह भी कहा है कि बेंगलुरु की टीम को अपने विपक्षी को मैच में वापसी करने का मौका नहीं देना चाहिए। 37 साल के डिविलियर्स का मानना है कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में उस तरह की बल्लेबाजी गहराई नहीं है जैसे कि आईपीएल की बाकी टीमों में है। डिविलियर्स ने कहा, "उनके पास बाकी आईपीएल टीमों की तुलना में उतनी गहराई नहीं है। अगर हम उनको पकड़ कर रखते हैं और उनको वापसी करने का मौका नहीं देते हैं तो ठीक रहेगा क्योंकि वह एक बहुत ही खतरनाक टीम साबित हो सकते हैं।

आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद सीजन के छठे मैच में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे जो कि चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। विराट कोहली की टीम जहां अपनी दूसरी जीत की ओर देखेगी तो वही हैदराबाद पहली हार के बाद सीजन में वापसी करने की ओर देख रही है। एबी डिविलियर्स ने पहले मैच में 27 गेंदों पर शानदार 48 रनों की पारी खेली थी और मुंबई इंडियंस को मुकाबले से बाहर करने में अहम भूमिका अदा की थी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम: विराट कोहली (सी), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, डैनियल क्रिश्चियन, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, शाहबाज अहमद, केन रिचर्डसन , एडम जम्पा, सचिन बेबी, श्रीकर भारत, नवदीप सैनी, पवन देशपांडे, मोहम्मद अजहरुद्दीन, फिन एलन, सुयश प्रभुदेसाई, डैनियल सैम्स

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: रिद्धिमान साहा (डब्ल्यू), डेविड वार्नर (सी), मनीष पांडे, जॉनी बेयरस्टो, मोहम्मद नबी, विजय शंकर, अब्दुल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, संदीप शर्मा, केदार जाधव, केन विलियमसन, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्दार्थ कौल, जेसन रॉय, शाहबाज नदीम, जेसन होल्डर, विराट सिंह, बासिल थम्पी, जगदीश सुचित, खलील अहमद, मुजीब उर रहमान, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग

Story first published: Wednesday, April 14, 2021, 14:31 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+