For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs KKR : हार के बाद ऋषभ पंत ने दिया बयान, बताया कहां हुई चूक

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन-14 के 41वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हाथों 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हार से दिल्ली को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि टीम अभी भी 11 मैचों के बाद 16 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं केकेआर के लिए जीत अहम रही जो 10 अंकों के साथ चाैथे स्थान पर है। हालांकि एक समय ऐसा लगा कि दिल्ली चमत्कार कर सकती है। शारजाह की पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था, लेकिन सुनील नारायण की 10 गेंदों में 21 रनों की पारी ने मैच बदल दिया। वहीं हार के बाद पंत ने बयान देते हुए बताया कि कहां चूक हुई।

दिया ये बयान

दिया ये बयान

मैच के बाद पंत ने कहा, ''मेरा मानना है कि हमने 10 रन कम बनाए थे। हम यह जानते थे कि दूसरी पारी में विकेट धीमा हो जाएगा। हालांकि अब हर टीम किसी भी हालात में जीतने की कोशिश कर रही है और हम अपना हर मैच में साै प्रतिशत योगदान देना चाहते हैं। अगर यह हमारे हिसाब से चलता है तो ठीक है, अगर ऐसा नहीं होता है तो हम अपनी गलतियों से सीखेंगे और आगे बढ़ेंगे। यह (बल्लेबाजी) विशेष रूप से नए बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल था क्योंकि विकेट धीमा और धीमा हो रहा था। हमने बस ज्यादा से ज्यादा देर तक टिके रहने की कोशिश की ताकि अंत में हम इसका फायदा उठा सकें, लेकिन बाद में हमने कुछ विकेट गंवा दिए। उसकी वजह से हम 10 रन कम थे।''

हम अपनी गलतियों से सीख लेंगे

हम अपनी गलतियों से सीख लेंगे

दिल्ली के गेंदबाजों को मैच को अंतिम समय तक ले जाने में शानदार खेल दिखाया। 16वें ओवर में कागिसो रबाडा को 21 रन ना पड़े होते तो हो सकता था कि मैच का नतीजा दिल्ली के पक्ष में जाता। आवेश खान ने 3 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए। ऐसे में गेंदबाजों के प्रदर्शन को लेकर पंत ने कहा, ''मैं गेंदबाजी के प्रदर्शन से खुश हूं लेकिन हम अपनी गलतियों से सीखते हैं। मुझे नहीं लगता कि एक गेंदबाजी इकाई के रूप में हमें कोई बड़ा बदलाव करना है, बस कुछ छोटी चीजें हैं लेकिन हम अपनी गलतियों से सीख लेंगे और आगे बढ़ेंगे।'' दिल्ली का अब अगला मैच 2 अक्तूबर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ शारजाह में ही होगा।

तीन विकेट से हार गया दिल्ली

तीन विकेट से हार गया दिल्ली

वहीं मैच की बात करें तो दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए। बल्लेबाजी में स्टीव स्मिथ व रिषभ पंत ने 39-39 रनों की पारी खेली। ओपनर शिखर धवन ने 24 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। केकेआर के लिए गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्यूसन, सुनील नारायण व वेंकटेश अय्यर ने 2-2 विकेट लिए। टिम साउथी को 1 विकेट मिला। जवाब में केकेआर ने 3 विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया। केकेआर के लिए शुबमन गिल (30) व वेंकटेश अय्यर (14) ने पहले विकेट के लिए 28 रन जोड़े। तीसरे नंबर पर आए राहुल त्रिपाठी ने 9, दिनेश कार्तिक ने 12 रन बनाए। कप्तान इयोन मोर्गन खाता भी नहीं खोल सके। मुश्किल पिच पर टीम को जीत दिलाने में सुनील नारायण ने अहम पारी खेली। उन्होंने 10 गेंदों में 21 रन बनाए, जिसमें 1 चाैका व 2 छक्के शामिल रहे। नीतिश राणा ने नाबाद 36 रन बनाए।

Story first published: Tuesday, September 28, 2021, 20:54 [IST]
Other articles published on Sep 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+