For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

खिलाड़ियों के बाद अब दो अंपायर भी कोरोना के चलते IPL से हुए बाहर

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच आईपीएल में कई खिलाड़ी बीच टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए और अपनेघर लौट गए। लेकिन अब खिलाड़ियों के बाद दो अंपायर भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। भारतीय अंपायर नितिन मेनन और ऑस्ट्रेलिया के अंपायर पॉल रिफेल ने खुद को आईपीएल के इस सीजन से अलग करने का फैसला लिया है। दोनों ही अंपायर आईसीसी के एलीट पैनल का हिस्सा हैं लेकिन दोनों ने अब व्यक्तिगत वजहों का हवाला देते हुए खुद को आईपीएल से अलग कर लिया है।

आईपीएल से अलग होने के बाद नितिन मेनन अपने घर इंदौर के लिए रवाना हो गए। दरअसल नितिन मेनन की पत्नी और मां कोरोना वायरस से संक्रिमत हैं, जिसके बाद उन्होंने खुद को आईपीएल से अलग करने का फैसला लिया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज रिफेल कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया चले गए। दरअसल ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत से विमान पर प्रतिबंध लगा दीथी।

इस बाबत बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक बयान जारी करके जानकारी दी गई है। बीसीसीआई की ओर से कहा गया है कि नितन का छोटा बच्चा है, चूंकि नितिन की पत्नी और मां कोरोना से संक्रमित हैं लिहाजा उन्हें बच्चे की देखभाल करनी है। जबकि रिफेल ने बीसीसीआई को जानकारी दी है कि उन्हें डर है कि वह वापस अपने घर नहीं जा पाएंगे क्योंकि ऑस्ट्रेलिया सरकार ने विमान पर रोक लगा दी है। बीसीसीआई के पास स्थानीय अंपायर हैं जोकि आने वाले मैच में अंपायरिंग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- हार से निराश डेविड वॉर्नर ने खुद को बताया इसके लिए जिम्मेदार बोले, मैंने बेकार पारी खेली
बता दें कि आईपीएल से पहले ही कई ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। एंड्रयू टाई, केन रिचर्डसन, एडम जैंपा आईपीएल के बीच में ही अपनी टीम का साथ छोड़ स्वदेश लौट गए हैं। इन खिलाड़ियों को भी डर था कि कोरोना के चलते उन्हें भारत में रहना पड़ सकता है। इंग्लैंड के खिलाड़ी लिआम लिविंगस्टोन ने भी बबल में थकावट का हवाला देते हुए खुद को आईपीएल से अलग कर लिया। जबकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने अपने घर व रिश्तेदारों के कोरोना संक्रमित होने की वजह से आईपीएल से खुद को अलग कर लिया।

Story first published: Thursday, April 29, 2021, 9:59 [IST]
Other articles published on Apr 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+