For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SRH की हार के बाद शाहरुख के गाने से वीरेंद्र सहवाग ने इस खिलाड़ी को किया याद

नई दिल्ली। सनाइरजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी ने बुधवार (14 अप्रैल) को पहले खेलते हुए 150 रन का लक्ष्य रखा। लेकिन हैदराबाद की टीम मैच में सिर्फ 143 रन ही बना सकी और उसे 6 रन से हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद की हार के बाद पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और संजय मांजरेकर ने टीम में केन विलियम्सन को जगह नहीं देने पर सवाल खड़ा किया है। सहवाग और मांजरेकर ने केन विलियम्सन को टीम में शामिल नहीं किए जाने पर सवाल खड़ा करते हुए ट्वीट किया है।

सहवाग-मांजरेकर ने खड़ा किया सवाल
वीरेंद्र सहवाग ने केन विलियम्सन की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, किसका है ये तुमका इंतजार मैं हूं ना। जबकि संजय मांजरेकर ने ट्वीट करके लिखा, मेरी यह राय आज के मैच के नतीजे की वजह से नहीं है, मैं हमेशा से यह कहता आ रहा हूं कि सनराइजर्स हैदराबाद को केन विलियम्सन की जरूरत है और उन्हें हर हाल में हैदराबाद की प्लेइंग 11 का हिस्सा होना चाहिए।

विलियम्सन को नहीं मिली जगह
बता दें कि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन को तीनों ही फॉर्मेट के एक बेहतरीन बल्लेबाज के तौर पर जाना जाता है। लेकिन बावजूद इसके विलियम्सन को टीम में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह टीम में अफगानिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद नबी को खेलने का मौक मिला। आरसीबी के 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम की ओर से कप्तान डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे को छोड़कर कोई खिलाड़ी बड़ा स्कोर नहीं कर सका। वॉर्नर ने 54 तो मनीष पांडे ने 38 रनों की पारी खेली, जबकि जॉनी बेयरस्टो 12 रन और राशिद खान ने 17 रन बनाए। बाकी कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

अंक तालिक में टॉप पर आरसीबी
आरसीबी की ओर से शाहबाज नदीम ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए जबकि मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट, हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस मैच में जीत के साथ आरसीबी की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है। आरसीबी की टीम ने आईपीएल के इस सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है।

Story first published: Thursday, April 15, 2021, 11:22 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+