For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: 20 दिन में पहली बार पकड़ा रहाणे ने बल्ला, अमित मिश्रा भी कर रहे बैटिंग पर काम

नई दिल्लीः यह समय आईपीएल की तैयारियों का है और सभी टीमों के खिलाड़ी इस समय अनिवार्य क्वारंटाइन पीरियड से गुजर रहे हैं। इसके साथ ही उनकी तैयारियां भी चल रही है और इस समय दिल्ली कैपिटल्स की टीम वैसे ही काफी चर्चाओं में है। दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग इंडिया आ चुके हैं और उनके आगमन के साथ ही ऋषभ पंत को दिल्ली की टीम का नया कप्तान नियुक्त कर दिया गया है।

श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान हैं लेकिन कंधे की चोट के चलते वे इस साल का सीजन मिस करेंगे। इसी बीच दिल्ली की टीम के सदस्य मुंबई में एकजुट होने शुरू हो गए हैं क्योंकि दिल्ली को यहां वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करनी है। दिल्ली की टीम के सदस्यों ने मंगलवार को क्रिकेट क्लब में अपने पहले प्रैक्टिस सेशन की शुरुआत की।

अजिंक्य रहाणे और अमित मिश्रा जैसे खिलाड़ियों ने 1 हफ्ते का करंट टाइम पीरियड पूरा कर लिया है और उन्होंने अपनी स्किल को मजबूत करने के लिए खुद को तराशना भी शुरू कर दिया है। रहाणे ने आईपीएल फ्रेंचाइजी के के साथ ऑफिशियल स्टेटमेंट में इस बात की जानकारी दी कि- "मैं 20 दिनों में पहली बार बैटिंग कर रहा हूं। हम यह 7 दिनों का क्वारंटाइन पूरा करके आए हैं तो मैं बस लय को हासिल करने की ओर देख रहा हूं। और जैसे-जैसे हम प्रतियोगिता के नजदीक आ रहे हैं मैं वैसे ही मोमेंटम को बनाए रखने की ओर देख रहे हैं।"

इसके अलावा लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने कहा कि पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान दौरान हर कोई काफी अच्छी फॉर्म में लग रहा है। उन्होंने कहा है कि यह देखना बहुत ही अच्छी बात है कि युवा खिलाड़ी बहुत मेहनत से तैयारी कर रहे हैं। अमित मिश्रा ने इस बात का भी खुलासा किया है कि दिल्ली कैपिटल्स के कोच ने उनसे गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी पर भी काम करने के लिए कहा है और वे धीरे-धीरे इस पर भी काम कर रहे हैं क्योंकि खिलाड़ियों को T20 क्रिकेट में किसी भी हालात के लिए तैयार रहना होता है।

मिश्रा का कहना है कि वे इस चीज पर फोकस कर रहे हैं कि सिंगल कैसे निकालते रहने चाहिए क्योंकि दूसरे छोर पर स्थापित बल्लेबाज मौजूद हो तो सिंगल लेना और उसको स्ट्राइक देना ही उनका मुख्य काम होना चाहिए। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलना है जो कि 10 अप्रैल को होगा।

Story first published: Wednesday, March 31, 2021, 13:59 [IST]
Other articles published on Mar 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+