IPL 2021: आंद्रे रसेल ने भरी हुंकार, पूरी फिटनेस के साथ केकेआर के लिए हैं तैयार
चेन्नईः कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने रविवार को कहा है कि उन्होंने अब पूरी तरह से फिटनेस हासिल कर ली है और वह इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 सीजन में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए पूरा दमखम लगाने को तैयार हैं। पिछले दो सीजन में रसेल चोट से प्रभावित रहे थे और उनकी फिटनेस मोर्गन एंड कंपनी के लिए इस बार काफी महत्वपूर्ण थी।
रसेल के लिए पिछला सीजन तो काफी औसत रहा था लेकिन 2019 में उन्होंने कमाल के विध्वंसक शॉट्स लगाने के नजारे दिखाए थे। रसेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता के मुकाबले से ठीक पहले बात करते हुए ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट से बताया कि वे पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर फिटनेस में है और पिछले साल से बेहतर परफॉर्मेंस करने की और भी देख रहे हैं।
इसके साथ ही वे बताते हैं कि टीम के कप्तान मोरगन एक रिलैक्स इंसान हैं और उन्होंने टीम के बाकी खिलाड़ियों को पूरी आजादी दे रखी है। वे तभी हस्तक्षेप करते हैं जब चीजें काम ना कर रही हो।
आंद्रे रसैल कहते हैं कि, पिछला सीजन टीम के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा लेकिन इस बार उनको अपनी गलतियों को कम से कम करने की जरूरत है। रसेल इस दौरान आईपीएल के भारत में आने पर संतोष जताते हैं और कहते हैं, "संयुक्त अरब अमीरात काफी अच्छा था लेकिन जब आप आईपीएल की बात करते हैं तब आप भारत की बात करते हैं। में भारत की परिस्थितियों के हिसाब से खेलने का आदी हूं और यहां पर खेलने की ओर देख रहा हूं।"
बता दें सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। हरभजन सिंह ने केकेआर के लिए खेलते हुए अपना डेब्यू किया है। टॉस के समय पर वार्नर ने कहा था कि, विकेट थोड़ा अलग खेलेगा और यह थोड़ा सा सूखा है। पिछले ट्रेनिंग से सेशन में ओस देखने को नहीं मिली थी तो ऐसे में ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है। ईमानदारी से कहूं तो हम जानते हैं कि हम रनों का सफल पीछा कर सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
