इंडिया का अपना मंत्रा- IPL एंथम हुआ रिलीज, एक साथ थिरके रोहित और कोहली- VIDEO
नई दिल्लीः आईपीएल का नया सीजन 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है और इस सीजन से पहले इंडियन प्रीमियर लीग का ऑफिशियल एंथम मंगलवार को रिलीज हो चुका है। आईपीएल के इस एंथम का टाइटल है 'इंडिया का अपना मंत्रा' और इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और अन्य भारतीय खिलाड़ी दर्शाए गए हैं।
स्टार स्पोर्ट्स ने आईपीएल 2021 के आधिकारिक एंथम की वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की है। अब आईपीएल 2021 सीजन के लिए काउंट डाउन शुरू हो चुका है। आप आईपीएल एंथम में प्रत्येक 8 फ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों को देख सकते हैं जिसमें रोहित और कोहली भी शामिल है। आईपीएल का नया एंथम आप यहां पर देख सकते हैं-
#VIVOIPL 2021 Anthem salutes the new, bold and confident spirit of India. Let’s all believe in #IndiaKaApnaMantra.
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 23, 2021
Tell us what you think will be your team's Success Mantra this season.
VIVO IPL 2021 - Starts from April 9! pic.twitter.com/d8STLot31X
रोहित और कोहली के अलावा इस एंथम में केएल राहुल, ऋषभ पंत, के गौतम, रियान पराग, शुभ्मन गिल और रिद्धिमान साहा जैसे खिलाड़ी शामिल है।
इस बार डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस श्रेयस अय्यर की दिल्ली कैपिटल्स के साथ पहला मुकाबला खेलेगी। दिल्ली कैपिटल्स पिछले साल रनर-अप रही थी। इस सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई में बंद दरवाजों के पीछे एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। सभी मैच बंद दरवाजों के पीछे खेले जाएंगे और यह प्रतियोगिता भारत के 6 शहरों में आयोजित होगी। यह शहर हैं- अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता।
बीसीसीआई हालांकि अभी इस बारे में फैसला नहीं ले पाया है कि टूर्नामेंट के बाद की स्टेज में भी क्या दर्शकों को अनुमति नहीं मिलेगी। बीसीसीआई का कहना है कि शुरुआती मुकाबले बंद दरवाजे के पीछे ही खेले जाएंगे लेकिन प्रतियोगिता के अंतिम चरणों में इस पर फैसला किया जाएगा कि फैंस स्टेडियम के अंदर आ सकते हैं या नहीं। यह सब भारत में कोरोना वायरस की स्थिति के ऊपर निर्भर करेगा।
इस बार 8 टीमों में से किसी को भी उसकी घरेलू जगह पर मैच नहीं खेलने दिए जाएंगे और सभी मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे जहां स्टेडियम में कोई लोकल भीड़ नहीं होगी। अहमदाबाद में नवनिर्मित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों का आयोजन करेगा। फाइनल मैच 30 मई से होगा। पिछली बार आईपीएल 2020 संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था और वह भी बंद दरवाजों के पीछे हुआ था लेकिन इस बार की प्रतियोगिता भारत में हो रही है और यह एक राहत की बात है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications