For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अर्शदीप ने 5 विकेट लेकर इशांत शर्मा को पछाड़ा, नाम दर्ज किए खास रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन-14 के 32वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। राजस्थान जब बल्लेबाजी कर रहा था तो लगा कि स्कोर 200 के पार जाएगा, लेकिन अर्शदीप ने मोहम्मद शमी के साथ मिलकर राजस्थान की उम्मीदों को तोड़ दिया। अर्शदीप ने 4 ओवर में 32 रन देकर 5 विकेट लिए। यह उनका टी20 में पहला फाइव विकेट हाॅल है। इसी के साथ उन्होंने इशांत शर्मा को एक खास मामले में पछाड़ दिया है।

यह भी पढ़ें- PBKS vs RR : केएल राहुल ने पूरे किए 3 हजार रन, नहीं टूटा क्रिस गेल का रिकाॅर्ड

नाम दर्ज किए खास रिकाॅर्ड

नाम दर्ज किए खास रिकाॅर्ड

दरअसल, अर्शदीप सबसे कम उम्र में आईपीएल में किसी एक मैच में 5 विकेट लेने वाले तीसरे युवा गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को पछाड़ा है। इशांत ने 93 मैचों में 73 विकेट लिए हैं। इस दाैरान उन्होंने जब पहली बार 5 विकेट लिए तो उनकी उम्र 22 साल 237 दिन थी। इशांत ने 2011 में कोच्चि टस्कर्स के खिलाफ 12 रन देकर 5 विकेट लिए थे। वहीं अर्शदीप ने 22 साल 228 दिन की उम्र में 5 विकेट लेने का काम कर दिखाया है। वहीं सबसे कम उम्र में फाइव विकेट हाल लेने का रिकाॅर्ड जयदेव उनादकट है जिन्होंने 2013 में दिल्ली टीम के खिलाफ किया था।

आईपीएल में कम उम्र में 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज-

आईपीएल में कम उम्र में 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज-

21 साल 204 दिन- जयदेव नादकट 5/25 v DC 2013

22 साल 168 दिन- अल्जारी जोसेफ 6/12 v SRH 2019

22 साल 228 दिन- अर्शदीप सिंह 5/32 v RR Dubai 2021

22 साल 237 दिन- इशांत शर्मा 5/12 v KTK Kochi 2011

इसके अलावा अर्शदीप सिंह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में महान अनिल कुंबले के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। अनिल कुंबले ने कैपटाउन में 2009 में आरसीबी के लिए खेलते हुए 3.1 ओवर में 5 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी

ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी

यही नहीं, अर्शदीप आईपीएल टूर्नामेंट में इतना बेहतर प्रदर्शन करने वाले चौथे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी भी हैं। अर्शदीप से पहले अंकित राजपूत ने 2018 में पंजाब की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 14 रन देकर 5 विकेट लिए हैं। फिर 2020 में अबू धावी में केकेआर के लिए खेलते हुए वरुण चक्रवर्ती ने 20 रन देकर 5 विकेट लिए थे। फिर हर्शल पटेल ने आरसीबी की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ इसी सीजन में चेन्नई मैदान पर 27 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

अर्शदीप ने अपने वरिष्ठ साथी मोहम्मद शमी के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स को 20 ओवर में 185 रनों पर समेटने के लिए 8 विकेट चटकाए। राजस्थान 200 से अधिक का कुल स्कोर पोस्ट करने के लिए जाता दिख रहा था क्योंकि वह 16 ओवर में 4 विकेट पर 164 पर पहुंच गया था, लेकिन वह अंतिम 4 ओवरों में केवल 21 रन ही बना सका। अर्शदीप, जो आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए एक मुख्य आधार के रूप में विकसित हुआ है, को मंगलवार को पीबीकेएस के लिए महत्वपूर्ण सफलताएं मिलीं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को पावरप्ले में एविन लुईस का बड़ा विकेट मिला, जो उन्हें लगातार बाउंड्री मार रहा था। फिर वह दूसरे स्पैल के लिए लौटे और लियाम लिविंगस्टोन का विकेट मिला। फिर पारी के अंतिम ओवर की आखिरी दो गेंदों पर लगातार विकेट लेकर अर्शदीप ने 5 विकेट पूरे किए।

Story first published: Tuesday, September 21, 2021, 23:23 [IST]
Other articles published on Sep 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+