For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड T20 और ODI दोनों में नंबर वन है, इसकी बड़ी वजह IPL है- एश्ले जाइल्स

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे शानदार T20 लीग में एक है और वह क्रिकेटरों को जबरदस्त प्लेटफार्म और पैसा देने के लिए जानी जाती है। यहां पर खिलाड़ियों का टैलेंट कई बार निखर कर ऐसे सामने आता है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने से पहले ही कई बार वैश्विक पटल पर छा जाते हैं।

अब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर एश्ले जाइल्स का कहना है की आईपीएल बहुत बड़ी वजह है कि इंग्लैंड के टीम का परफॉर्मेंस टी20 और वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टॉप पर है। जाइल्स ने यह भी कहा कि इस केस रिच लीग में खेलने के कारण उनकी टीम को बहुत फायदा हुआ है और यह एक बड़ी वजह है कि इंग्लैंड व्हाइट बॉल फॉर्मेट में नंबर एक पर है। जाइल्स ने यह भी कहा है कि उन्होंने हमेशा इंग्लैंड के खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की है ताकि वे आईपीएल में बढ़-चढ़कर शिरकत ले सकें।

आईपीएल 2021 सीजन के दौरान 12 अंग्रेज खिलाड़ी मौजूद होंगे और वह अपनी-अपनी टीमों की रीढ़ की हड्डी होंगे। जाइल्स ने न्यूज 18 के हवाले से कहा- "खिलाड़ियों से जो मेरी बातचीत होती है तो मैं उनको उनके भविष्य के प्रोग्राम के बारे में काफी सावधानी से सोच विचार करने के लिए कहता हूं। मैं उन लोगों के प्रोग्राम को तय नहीं करता हूं और ना ही हम किसी तरह से उन पर कोई दबाव डालते हैं। आईपीएल कहीं भी नहीं जा रहा है। यह हमारे लिए काफी फायदेमंद है। और अब हमारे पास मुझे लगता है हमारे 12 से 16 खिलाड़ी है जो आईपीएल खेलने जा रहे हैं।"

जाइल्स ने आगे कहा- "कुछ साल पहले हमने देखा है कि खिलाड़ियों के लिए आईपीएल खेलना काफी मुश्किल था। लेकिन अब हमारे खिलाड़ी काफी ऊंची मांग में रहते हैं और शायद यह एक बड़ा कारण है कि हम आज के समय में टी20 और वनडे क्रिकेट में नंबर वन पर है।"

आपको बता दें न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम को आपस में दो मैचों की सीरीज खेलनी है जो कि आईपीएल के चौथे सीजन के साथ क्लैश कर रही है। इसके बारे में बात करते हुए जाइल्स ने कहा कि वे खिलाड़ियों के ऊपर किसी तरह का दबाव नहीं डालेंगे और कोई भी इंसान किसी भी टूर्नामेंट में खेलने के लिए आजाद है।

Story first published: Friday, March 12, 2021, 17:43 [IST]
Other articles published on Mar 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+