For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

20 दिन क्वारेंटीन रहने के बाद टीम के साथ जुड़े अक्षर पटेल, बोले- आदमी देखकर मुझे मजा आ रहा है

IPL 2021: Axar Patel rejoins DC's squad after three weeks in medical care facility | वनइंडिया हिंदी

चेन्नई। दिल्ली कैपिटल्स के स्टार गेंदाज अक्षर पटेल टीम में वापसी करने के लिए अब तैयार हैं। कोरोना से संक्रमित होने के बाद अब पूरी तरह से ठीक होकर अक्षर पटेल टीम में वापसी कर रहे हैं। जरूरी प्रोटोकॉल पूरा करने के बाद अक्षर टीम के साथ फिर से जुड़ चुके हैं और 20 दिन के बाद वह अपनी टीम के खिलाड़ियों से मिले हैं। बता दें कि अक्षर पटेल 28 मार्च को टीम के साथ होटल पहुंचे थे, उस वक्त उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव थी, लेकिन 3 अप्रैल को अक्षर कोरोना संक्रमित पाए गए और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद अक्षर पटेल को बीसीसीआई द्वारा गठित मेडिकल टीम की देखरेख में भेज दिया गया।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जो मीडिया रिलीज जारी की गई है उसमे अक्षर की ओर से कहा गया है कि 20 दिन तक क्वारेंटीन में रहने के बाद टीम में वापसी करते हुए और अपनी टीम के साथियों के साथ मिलना काफी अच्छा लग रहा है। भारतीय टीम में टेस्ट डेब्यू करने के बाद यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा पल है। अक्षर ने कहा कि अपनी टीम को अधिकतर मैचों में जीतते देखना अच्छा लग रहा और इससे मुझे भी प्रेरणा मिल रही है। मैं 20 दिन तक अपने कमरे में अकेला था, मेरे पास करने को कुछ नहीं था, मैं मैच देख रहा था, एक अच्छी चीज यह थी कि हमारी टीम अधिकतर मैचों में जीत रही थी, जोकि मुझे टीम में शामिल करने के लिए प्रेरित कर रही थी।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया गया है जिसमे देखा जा सकता है कि अक्षर पटेल टीम के सदस्यों से मिल रहे हैं। बता दें कि कोरोना से ठीक होने के बाद बुधवार को अक्षर पटेल ने टीम के साथ पहला प्रेक्टिस सेशन किया था। टीम के साथ जुड़ने के बाद अक्षर ने कहा कि आदमी देखकर के ही तो मुझे मजा आ रहा है। अक्षर ने कहा कि मैं बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही प्रैक्टिस सेशन में कर रहा हूं, लेकिन इस दौरान मैंने खुद पर बहुत ज्यादा दबाव हीं डाला। मैंने अपने डॉक्टर से बात की है कि मुझे कैसे अपनी ट्रेनिंग करनी चाहिए, सुझाव के अनुसार ही मैं अपना अभ्यास कर रहा हूं।

Story first published: Saturday, April 24, 2021, 13:05 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+