For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: BCCI ने जारी किया 14वें सीजन के बचे हुए मैचों का पूरा शेड्यूल, देखें कब और कहां होंगे मैच

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL
IPL 2021 Schedule: Full schedule of IPL 14 in UAE, Timings, MI vs CSK | Oneindia Sports

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग वीवो आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों के पूरे शेड्यूल को रिलीज कर दिया है, जिसका आयोजन 19 सितंबर से यूएई के तीन शहरों शारजाह, दुबई और अबुधाबी में किया जाना है। बीसीसीआई ने इससे पहले आईपीएल 2020 का भी आयोजन यूएई में ही कराया था। आईपीएल 2021 का संस्करण भारत में खेला जा रहा था लेकिन 29 मैचों के बाद टीमों के बायोबबल में कोरोना विस्फोट के बाद इसे बीच में रोकना पड़ा। इसके चलते बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के बचे हुए मैचों का आयोजन यूएई में कराने का फैसला किया। 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच मिली 27 दिन की इस विंडो में बीसीसीआई बचे हुए 31 मैचों का आयोजन करती नजर आयेगी।

बीसीसीआई ने जो शेड्यूल जारी किया है उसके तहत मई में कोरोना वायरस के चलते रोके गये आईपीएल 2021 को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले के साथ फिर से शुरू किया जायेगा, जिसका आयोजन 19 सितंबर को दुबई में होगा। इसके बाद दूसरा मैच अबु धाबी में खेला जायेगा जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने अपना हिसाब बराबर करने उतरेगी।

और पढ़ें: IND vs SL: वनडे के बाद अब टी20 में भिड़ेगी भारत-श्रीलंका, क्या बारिश करेगी मैच किरकिरा

शारजाह के मैदान पर 24 सितंबर को पहला मैच खेला जायेगा जिसमें विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। कुल मिलाकर 13 मैचों का आयोजन दुबई में, 10 मैचों का शारजाह में तो वहीं पर 8 मैचों की मेजबानी अबुधाबी को दी गई है।

गौरतलब है कि इस दौरान 7 डबल हेडर्स का आयोजन किया जायेगा जिसका पहला मैच भारतीय समयानुसार 3:30 बजे से होगा तो वहीं पर शाम के मैचों का आयोजन 7:30 बजे से किया जायेगा। आईपीएल 2021 में कुल 12 डबल हेडर खेले जाने थे जिसमें से 5 पहले ही भारत में खेले जा चुके हैं। लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच 8 अक्टूबर को खेला जायेगा।

और पढ़ें: IPL 2021: मुंबई बनाम CSK के मैच से होगा सीजन के दूसरे चरण का आगाज, जानें कैसा है शेड्यूल

आपको बता दें कि आईपीएल 2021 का पहला क्वालिफॉयर दुबई के मैदान पर 10 अक्टूबर को खेला जायेगा, तो वहीं पर एलिमिनेटर मैच 11 सितंबर और दूसरा क्वालिफायर मैच 13 अक्टूबर को दुबई की मेजबानी में ही खेला जायेगा। 15 अक्टूबर को दुबई के ही मैदान पर वीवो आईपीएल 2021 का फाइनल मैच आयोजित किया जायेगा।

यहां पर देखें मैच का पूरा शेड्यूल

Story first published: Sunday, July 25, 2021, 19:44 [IST]
Other articles published on Jul 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+