IPL 2021 : दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका, नहीं खेल पाएगा ये स्टार खिलाड़ी
नई दिल्ली। आईपीएल 2021 कोरोनावायरस के कारण बीच में ही रोकना पड़ा था, लेकिन अब बचे बाकी मैच यूएई में करवाए जाएंगे। लेकिन इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर सामने आई है जो सीजन में शानदार लय में दिख रही थी। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी स्टीव स्मिथ ने संकेत दिया है कि वह इस साल अक्तूबर और नवंबर के महीनों में होने वाले 14वें आईपीएल संस्करण के दूसरे भाग में भाग नहीं ले सकते हैं। स्मिथ ने आगे खुलासा किया कि द एशेज के लिए फिट रहना उनके लिए प्राथमिक लक्ष्य है।

नहीं हैं पूरी तरह से फिट
स्मिथ ने कहा कि वह आईपीएल के पहले भाग के दौरान सौ प्रतिशत फिट महसूस नहीं कर रहे थे, और उन्हें हर बार दर्द दूर करने के लिए दवाएं का सेवन करना पड़ रहा था। स्मिथ ने कहा कि भले ही वह इस साल टी20 विश्व कप का हिस्सा बनना पसंद करेंगे, लेकिन टेस्ट क्रिकेट उनका मुख्य लक्ष्य है। स्मिथ ने यह कहते हुए निष्कर्ष निकाला कि वह आगामी एशेज सीरीज में बल्ले के साथ एक बार फिर पुराना प्रदर्शन दोहराएंगे।

एशेज की तरफ है ध्यान
उन्होंने कहा, "मैं उस समय भी 100 प्रतिशत (आईपीएल के दौरान) फिट नहीं था, यह अभी भी मुझे थोड़ा परेशान कर रहा था, और मैं शुरूआती मैचों के समय दवाई ले रहा था। हर बार बल्लेबाजी करने पर कुछ दर्द दूर करने के लिए दवाएं ले रहा था। मैं निश्चित रूप से विश्व कप का हिस्सा बनना पसंद करूंगा, लेकिन मेरे दृष्टिकोण से एशेज के लिए सही होना और पिछले कुछ एशेज में मैंने जो किया है उसका अनुकरण करने की कोशिश करना ही मेरा मुख्य लक्ष्य है। सीरीज में मैं शामिल रहा हूं।"

टूर्नामेंट के पहले हाफ में स्मिथ का बल्ला रहा शांत
बता दें कि पहले हाफ में स्मिथ का बल्ला शांत रहा है। उन्होंने टूर्नामेंट में 5 पारियां खेलीं और 26.00 की औसत से केवल 104 रन ही बना सके। उनका स्ट्राइक रेट भी 111.83 पर काफी सामान्य था। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन किया। ऋषभ पंत के नेतृत्व में, दिल्ली के संगठन ने खेले गए 8 मैचों में से 6 में जीत हासिल की और आईपीएल के निलंबित होने पर अंक तालिका में पहले स्थान पर रही। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने ऑरेंज कैप पर कब्जा किया हुआ है और उन्होंने 8 पारियों में 54.29 के औसत और 134.28 के स्ट्राइक रेट से 380 रन बनाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications