For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BCCI की बढ़ी मुश्किल, CSK ने अगला मैच खेलने से किया इनकार

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बीसीसीआई को इस बात की जानकारी दी है कि वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जोकि 5 मई को दिल्ली में होना है, नहीं खेलेंगे। जानकारी के अनुसार सीएसके ने बीसीसीआई से कहा कि वह मैदान में तभी उतरेंगे जब दो कोरोना संक्रमित खिलाड़ियों के संपर्क में आए सभी खिलाड़ियों का तीन कोरोना टेस्ट अगले 6 दिन में निगेटिव नहीं आ जाता है। चेन्नई की टीम की ओर से कहा गया है कि तय प्रोटोकॉल के तहत जबतक सभी खिलाड़ियों की तीन कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती है वह मैच नहीं खेलेंगे। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का 5 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच है इसके बाद 7 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच है जबकि 9 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच है।

तीन टेस्ट जरूरी

आईपीएल के प्रोटोकॉल के अनुसार जो भी कोरोना संक्रमित खिलाड़ी के संपर्क में आएगा उसे तीन आरटीपीसीआर टेस्ट कराने होंगे, पहला टेस्ट पहले दिन, दूसरा टेस्ट तीसरे दिन और तीसरा टेस्ट छठे दिन होगा। इस दौरान ये सभी खिलाड़ी आइसोलेशन में रहेंगे। तीनों रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही खिलाड़ी मैदान में उतर सकते हैं। ऐसे में जिस तरह से चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है उसके बाद बीसीसीआई को आईपीएल के शेड्यूल को बदलने पर मजबूर होना पड़ेगा।

रीशेड्यूल करने होंग मैच

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारी ने बताया कि टीम के कोच एसिम्पोटमैटिक हैं. लेकिन बीसीसीआई के कोरोना प्रोटोकलॉल के तहत जो भी उनके संपर्क में आया है उसे 6 दिन तक क्वारेंटीन में रहना होगा। लिहाजा हम अपना अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नहीं खेल सकते हैं। बीसीसीआई को कोरोना टेस्टिंग प्रोटोकॉल के बारे में पता है और कितने टेस्ट निगेटिव आने के बाद खिलाड़ी मैदान में उतर सकते हैं इसकी जानकारी बीसीसीआई को है। हमने बीसीसीआई को भी इस बारे में बता दिया है। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच को रीशेड्यूल करना होगा।

ड्रेसिंग रूम में थे कोच

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के कोच कोरोना पॉजिटिव हैं और वह ड्रेसिंग रूम मे थे क्योंकि उन्होंने शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में गेंदबाजों के साथ मीटिंग की थी। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में कोरोना संक्रमण पहुंचने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम में भी कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में आईपीएल के आगे के मैचों को लेकर बीसीसीआई के अधिकारी लगातार योजना बना रहे हैं। हालांकि शीर्ष अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि आईपीएल को रद्द किए जाने के बारे में नहीं सोचा जा रहा है बल्कि खिलाड़ियों की सुरक्षा को वरीयता दी जा रही है। बीसीसआई के अधिकारी ने बताया कि आईपीएल को आगे के लिए टालना या फिर वेन्यू को बदलान काफी मुश्किल है। हम मेडिकल टीम से लगातार बात कर रहे हैं और बायो बबल को और भी मजबूत कर रहे हैं। टीम को आरटी-पीसीआर टेस्ट हर रोज कराना होगा। हम खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए हर संभव विकल्प तलाश रहे हैं।

Story first published: Tuesday, May 4, 2021, 10:31 [IST]
Other articles published on May 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+