For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: KKR के लिए बड़ी खबर, 2 अप्रैल को भारत आ रहे हैं पैट कमिंस

नई दिल्लीः कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज पैट कमिंस भारत में 2 अप्रैल को आएंगे। वे आईपीएल के 2021 सीजन के लिए केकेआर कैंप में जुड़ने से पहले होटल में 7 दिनों तक क्वारेंटाइन रहेंगे। कोलकाता की फ्रेंचाइजी को अपना पहला मुकाबला 11 अप्रैल को खेलना है ऐसे में पेट कमिंस 9 अप्रैल से ट्रेनिंग के लिए उपलब्ध होंगे।

ऑस्ट्रेलिया से इस समय खिलाड़ियों को निकालना थोड़ा मुश्किल हो रहा है क्योंकि कोरोना वायरस के हालात वहां पर थोड़े विकट है और इस बात की पुष्टि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के क्रिकेट डायरेक्टर माइक हेसन ने भी की है। लेकिन कोलकाता की टीम के लिए अच्छी बात यह है की कैश रिच लीग के 14वें एडिशन में उनका प्रीमियर गेंदबाज सही समय पर आ रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए इस मामले से जुड़े सूत्र ने बताया की पैट कमिंस 2 अप्रैल की शाम में भारत में एंट्री कर लेंगे। सूत्र का कहना है फ्लाइट की डिटेल अभी आनी बाकी है लेकिन वह शाम में थोड़ा लेट भारत आ जाएंगे। उसके बाद वह 7 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन रहेंगे।

बीसीसीआई के नियमों के अनुसार खिलाड़ियों को सपोर्ट स्टाफ और टीम मैनेजमेंट को 7 दिनों के क्वारेंटाइन पीरियड से गुजरना होगा जो कि उनके संबंधित होटल में होगा और फिर वहां बायो बबल में एंट्री की जाएगी। इस दौरान प्रत्येक खिलाड़ी और जुड़े हुए सभी व्यक्तियों का कई बार टेस्ट किया जाएगा और जब नेगेटिव रिजल्ट आएंगे उसके बाद ही उनको आउटडोर ट्रेनिंग के लिए बाहर निकाला जाएगा ताकि वह प्रैक्टिस कर सके। पैट कमिंस को केकेआर की टीम ने पिछले साल 15.5 करोड़ रुपए की जबरदस्त कीमत में खरीदा था और वे आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे ओवरसीज खरीद बन गए थे। हालांकि उनका यह रिकॉर्ड इस साल क्रिस मॉरिस ने तोड़ दिया है जिनको राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16.25 करोड रुपए में खरीदा है।

आईपीएल 2021 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है लेकिन केकेआर की टीम 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेल कर अपने अभियान की शुरुआत करेगी। कोलकाता की टीम के दो महत्वपूर्ण हो वर्षीय खिलाड़ी सुनील नरेन और आंद्रे रसैल पहले ही मंगलवार को भारत आ चुके हैं और 7 दिनों के क्वॉरेंटाइन पीरियड से गुजर रहे हैं जिसके बाद वे केकेआर की टीम में जुड़ जाएंगे और ट्रेनिंग शुरू कर देंगे।

Story first published: Friday, March 26, 2021, 12:38 [IST]
Other articles published on Mar 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+