For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका, IPL से बाहर हो सकते हैं टी नटराजन

T Natarajan set to miss out remainder of IPL 2021 due to Knee Injury | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार गेंदबाज टी नटराजन घुटने में चोट की वजह से आईपीएल में बाकी के मैचों से बाहर हो सकते हैं। टी नटराजन ने अभी तक आईपीएल में सिर्फ दो मैच खेले हैं, और उन्हें सलाह दी गई है कि वह टूर्नामेंट के आगे के मैचों में हिस्सा नहीं ले। क्रिकबज की खबर के अनुसार बीसीसीआई ने नटराजन को आराम करने को कहा है और उन्हें नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिपोर्ट करने के लिए कहा है क्योंकि किस स्टेज पर उनकी दिक्कत गंभीर हो जाए इसका नहीं पता। इससे पहले भी नटराजन ऑस्ट्रेलिया के दौरे के बाद दो महीने एनसीए में गुजारे थे। नटराजन ने अपना आखिरी मुकाबला 11 अप्रैल को केकेआर के खिलाफ खेला था।

एनसीए के फिजियो लगातार खिलाड़ियों की फिटनेस पर नजर बनाए हैं और उन्होंने नटराजन की फिटनेस को लेकर बीसीसीआई को रिपोर्ट किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि बीसीसीआई सनराइजर्स हैदराबाद से कह सकती है कि टी नटराजन को रिलीज कर दिया जाए जोकि अभी भी चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं। सूत्र ने बताया कि हमे अभी तक पूरी रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन हमे बताया गया है कि नटराजन को घुटने में चोट है, उन्हें एनसीए में रिहैब के लिए जाना होगा।

गौर करने वाली बात है कि जब सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के बाद नटराजन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि इस बात के कोई संकेत नहीं है कि नटराजन आईपीएल का एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे। उनके घुटने में जरूर थोड़ी दिक्कत है, बबल की शर्तों को देखते हुए अगर वह स्कैन के लिए बाहर जाते हैं तो उन्हें सात दिन के लिए बाहर बैठना होगा और आसोलेशन में जाना होगा। हम उनकी हालत पर नजर बनाए हैं, फिजियो अपना बेस्ट दे रहे हैं।

Story first published: Thursday, April 22, 2021, 21:02 [IST]
Other articles published on Apr 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+