RCB की टीम को बड़ा झटका, ऑलराउंडर डेनियल सैम्स कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली। आईपीएल की शुरुआत से पहले आरसीबी की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑल राउंडर डेनियल सैम्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से इस बाबत आधिकारिक जानकारी दी गई है। टीम की ओर से बताया गया है कि डेनियल 3 अप्रैल को चेन्नई के टीम होटल में आए थे, उस वक्त उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव थी। जब उनकी दूसरी कोरोना रिपोर्ट 7 अप्रैल को आई तो यह पॉजिटिव निकली है। फिलहाल सैम्स एसिम्प्टोमैटिक हैं और अलग जगह पर आइसोलेशन में हैं। आरसीबी की मेडिकल टीम सैम्स से लगातार संपर्क में है और उनके स्वास्थ्य को लगातार मॉनिटर कर रही है साथ ही टीम बीसीसीआई के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कर रही है।

इससे पहले टीम के एक और खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। लेकिन अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है और अब वह टीम के साथ जुड़ गए हैं। आरसीबी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हमे इस बात की जानकारी देते हुए खुशी हो रही है कि आरसीबी के बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल 7 अप्रैल को एक बार फिर से टीम के साथ जुड़ गए हैं। बीसीसीआई के प्रोटोकॉल के अनुसार कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद पडिक्कल टीम के साथ वापस से जुड़े हैं। आरसीबी की मेडिकल टीम लगातार पडिक्कल के साथ संपर्क में थी और उनके स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दे रही थी।

गौरतलब है कि लगातार दूसरी बार कोरोना के साए में आईपीएल का आयोजन किया जा रहा है। इस बार आईपीएल का आयोजन बेहद सख्त बायो बबल और प्रोटोकॉल के तहत किया जा रहा है। मैदान में दर्शकों के आने की अनुमति नहीं होगी और सभी टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बायो बबल में रहना होगा। यही नहीं ग्राउंड्समैन को भी बबल के अंदर रहना होगा और उन्हें प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

Story first published: Wednesday, April 7, 2021, 11:17 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+