For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ब्रायन लारा की धोनी को सलाह, बहुत ज्यादा कोशिश मत करिए, आराम करिए

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स की इस आईपीएल के सीजन में शुरुआत अच्छी हुई है लेकिन कप्तान धोनी के लिए यह सीजन भी पिछले साल की ही तरह है। लंबे समय के बाद क्रिकेट के मैदान पर लौटे महेंद्र सिंह धोनी बतौर कप्तान मैदान में बहुत ही प्रभावी साबित हो रहे हैं लेकिन बैट के साथ अभी तक कुछ खास नहीं कर सके हैं। पिछले तीन मुकाबलों में धोनी बल्ले से अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं और उनके फैंस चाहते हैं कि धोनी एक बार फिर से लय में नजर आएं और लंबे-लंबे छक्के मारें।

इस साल भी महेंद्र सिंह धोनी का फॉर्म चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि पिछले तीन मैच में से दो में चेन्नई की टीम ने जीत दर्ज की है लेकिन बतौर बल्लेबाज धोनी का बल्ला खामोश है। जिस तरह से बतौर कप्तान धोनी ने मोइन अली और रवींद्र जडेजा का इस्तेमाल मैच के दौरान किया उसकी तारीफ हो रही है। धोनी ने विकेट के पीछे से कहा कि सूखी गेंद ज्यादा घूमेगी, जो दर्शाता है कि अभी भी धोनी का दिमाग क्रिकेट के मैदान पर किसी भी दूसरे कप्तान से बेहतर चलता है। यही वजह है कि वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा का कहना है कि धोनी को यह सब चिंता छोड़कर थोड़ा आराम करना चाहिए।

ब्रायन लारा ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि टीम को धोनी से बैट से बहुत ज्यादा की उम्मीद करनी चाहिए। निसंदेह वो विकेट कीपर हैं, उन्हें कैच पकड़ने होते हैं,स्टंपिंग करनी होती है, लेकिन मुझे लगता है कि चेन्नई का बैटिंग ऑर्डर बहुत ज्यादा लंबा है, लिहाजा धोनी आराम कर सकते हैं। हम चाहते हैं कि वो फॉर्म में रहे, हमे पता है कि वह कितने विस्फोटक हो सकते हैं, लेकिन उनके पास कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं। सैम करन जबरदस्त फॉर्म में हैं, वह मैदान में आथे ही अपने शॉट खेलते हैं। लिहाजा धोनी को अपनी कप्तानी पर ध्यान देना चाहिए, चेन्नई इस बार आईपीएल का खिताब जीत सकती है।

लारा ने कहा कि मुझे लगता है कि चेन्नई सुपर किंग्स के पास बेहतरीन टीम है। एक बेहतरीन कप्तान है जोकि खिलाड़ियों को प्रेरित करता है। अगर वह इस बात पर ध्यान दें कि टीम का हर खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करे तो टीम अच्छा कर सकती है। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बुधवार को होगा। फिलहाल चेन्नई की टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। दूसरे पर दिल्ली कैपिटल्स और पहले पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम है।

Story first published: Wednesday, April 21, 2021, 11:51 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+