KKR vs CSK : जानिए कब-कहां होगा फाइनल मैच, किस टीम का पलड़ा है भारी

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-14 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। चेन्नई पिछले सीजन में अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी, लेकिन इस बार ये टीम चाैथा खिताब जीतने की ओर है। वहीं केकेआर के पास तीसरा खिताब जीतने का माैका है। केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्ल को क्वालिफायर 2 में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल मैच कब-कहां होगा, किस टीम का पलड़ा भारी रहेगा, आइए जानें-

स्थान - दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
समय - शाम 7:30 बजे भारतीय समयानुसार
कहां देखें लाइव - स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, हॉटस्टार

पिच रिपोर्ट
दुबई की पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन रही है। लेकिन हाल ही में, ट्रैक ने थोड़ा धीमा होने के संकेत दिए हैं। मौजूदा आईपीएल में 11 में से नौ मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते हैं।
औसत पहली पारी का स्कोर: 152 (दुबई में आईपीएल 2021 में 11 मैच)
पीछा करने वाली टीमों का रिकॉर्ड: जीते - 9, हार - 2, टाई - 0

यह भी पढ़ें- 'IPL में इन 3 भारतीय युवाओं को कप्तानी क्यों दी', संजय मांजरेकर ने उठाए सवाल

किस टीम का पलड़ा है भारी
दोनों टीमों के आकड़ो की बात करें तो चेन्नई का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच 27 मुकाबले हुए है, जिनमें चेन्नई को 17 तो वहीं कोलकाता को 9 मुकाबलों में जीत मिली है। यूएई में हुए 3 मुकाबलों में चेन्नई को 2 और केकेआर को 1 में जीत मिली है। चेन्नई 9वीं बार फाइनल खेल रही है। वहीं केकेआर दो बार फाइनल में जाकर विजेता रही है। साल 2012 में गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता ने चेन्नई को हराकर आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। फिर 2014 में पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीत पाए थे।

संभावित प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स- रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, मोइन अली, अंबाती रायुडू, रॉबिन उथप्पा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, ड्वेन ब्रावो, जोश हेजलवुड

कोलकाता नाइट राइडर्स- वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), सुनील नरेन, शाकिब अल हसन, दिनेश कार्तिक, शिवम मावी, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती

Read more about: kkr csk final ipl 2021
Story first published: Thursday, October 14, 2021, 17:57 [IST]
Other articles published on Oct 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+