For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चेतेश्वर पुजारा को लगा अपने साथी के लिए बुरा, बोले- उसको IPL 2021 में होना चाहिए था

नई दिल्लीः भारत के पास इस समय इतनी बेंच स्ट्रैंथ और सीनियर खिलाड़ियों की संख्या है कि वह तीनों फॉर्मेट में अपनी अलग अलग टीम भी उतार सकता है। ऐसे में टीम इंडिया के पास टेस्ट विशेषज्ञ के तौर पर कुछ बेजोड़ खिलाड़ी है जैसे कि चेतेश्वर पुजारा, इशांत शर्मा या फिर हनुमा विहारी। हालांकि इस लिस्ट में अजिंक्य रहने का भी नाम है लेकिन रहाणे का गेम थोड़ा अलग है और वह बहुत ज्यादा रक्षात्मक किस्म के बल्लेबाज नहीं है इसके बावजूद रहाणे भी भारतीय टीम में टेस्ट फॉर्मेट में ही नजर आते हैं।

पुजारा को हनुमा विहारी के लिए लगा बुरा-

पुजारा को हनुमा विहारी के लिए लगा बुरा-

इसी बीच चेतेश्वर पुजारा को अपने टेस्ट टीम के साथी हनुमा विहारी के लिए बुरा महसूस हो रहा है क्योंकि फरवरी में इस साल हुए आईपीएल ऑक्शन के दौरान किसी भी फ्रेंचाइजी ने हनुमा विहारी को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। आईपीएल 2021 नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने विहारी को रिलीज कर दिया था। हालांकि चेतेश्वर पुजारा को चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके बेस्ट प्राइस 50 लाख में खरीद लिया है।

पुजारा ने इस बारे में बात करते हुए बताया है, निश्चित तौर पर मैं इस बात से खुश हूं जो भी मैंने भारत के लिए किया है वह लोगों ने नोटिस करना शुरू कर दिया है और मुझे इसके रिजल्ट भी मिलने लगे हैं। मुझे बताया गया है कि जब मैं आईपीएल के लिए चुना गया तो नीलामी हॉल में मौजूद सभी फ्रेंचाइजी ने तालियां बजाई थी। मुझे लगता है कि जब आप भारतीय टीम के लिए कुछ करते हैं तो लोग इससे प्यार करते हैं और वह आप की कीमत को समझना शुरू कर देते हैं। केवल फ्रेंचाइजी की ही बात नहीं है बल्कि मेरे लगभग सभी टीम के साथी भी काफी खुश है। पिछले साल भारतीय टीम से मैं अकेला ऐसा खिलाड़ी था जो आईपीएल खेलने से चूक गया था।"

IPL 2021: 'मैं बड़ा हिटर नहीं हूं, लेकिन अपने साथियों कोहली और रोहित की तरह टाइमिंग कर सकता हूं'

विहारी को इस साल आईपीएल का हिस्सा होना चाहिए था- पुजारा

विहारी को इस साल आईपीएल का हिस्सा होना चाहिए था- पुजारा

ऐसे में पुजारा समझ सकते हैं कि हनुमा विहारी को क्या महसूस हो रहा होगा। वे मानते हैं कि, भारतीय टीम से इस बार हनुमा विहारी ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल नहीं खेल पाएंगे। इस बारे में मैं उनके लिए बुरा महसूस कर रहा हूं। वह पिछले साल आईपीएल का हिस्सा थे और मुझे लगता है कि उनको इस बार भी आईपीएल का हिस्सा होना चाहिए था।

वही जो पुजारा से आईपीएल में उनकी वापसी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं आईपीएल में वापस आने पर वाकई में काफी खुश हूं। यह एक ऐसी चीज है जो भारतीय खिलाड़ी होने के नाते आप मिस नहीं करना चाहते। आमतौर पर मैं काउंटी क्रिकेट खेलता हूं लेकिन कोविड-19 के कारण पिछले साल यह भी नहीं हो सका। जब आप खेल को प्यार करते हैं तो आप केवल खेलना चाहते हैं। और जब आईपीएल की बात होती है तो आप इसके हिस्से बनना चाहते हैं क्योंकि यह दुनिया की बेस्ट लीग में से एक है। हालांकि हां मैं यह जरूर कहूंगा कि भारतीय टीम का हिस्सा होना बिल्कुल अलग अनुभव होता है लेकिन जब आईपीएल का हिस्सा बनने के बाद भी आती है तो कोई भी खिलाड़ी किस को मिस नहीं करना चाहता और मैं भी कोई अपवाद नहीं हूं।"

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में मिलेगी जगह?

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में मिलेगी जगह?

अब सवाल यह उठता है कि क्या चेतेश्वर पुजारा चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाएंगे तो इसका जवाब देते हुए दाएं हाथ का यह बेजोड़ बल्लेबाज कहता है कि, वह ऐसा करने के लिए अपना सौ प्रतिशत देंगे। पुजारा कहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट की वजह से उनमें काफी आत्मविश्वास है क्योंकि इसके पीछे आपने बहुत ही मेहनत की होती है और इसके अलावा उन्होंने T20 क्रिकेट के लिए भी नेट में काफी प्रेक्टिस की है। जब आप ओवरसीज के टूर करते हो तो टेस्ट क्रिकेट में जबरदस्त दबाव का भी सामना करना पड़ता है। तो ऐसे में मैं आईपीएल को खेलने के लिए कोई नर्वस नहीं हूं। इस फॉर्मेट में अलग किसम का प्रेशर होता है जहां पर आपको सफलता पूर्वक रन चेज भी करने होते हैं यह एक अलग फॉर्मेट है।"

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल अभियान दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 10 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है। इस बार कोविड-19 के प्रसार के कारण सभी टीमें न्यूट्रल जगह पर मैच खेल रही है। इसी वजह से जब आईपीएल 9 अप्रैल को शुरू होगा तब आपको मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम चेन्नई में खेलते दिखाई देगी।

Story first published: Sunday, April 4, 2021, 14:46 [IST]
Other articles published on Apr 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+