IPL 2021: क्रिस गेल ने कहा, मेरे अंदर काफी क्रिकेट बाकी, राशिद खान के खिलाफ पॉजिटिव रहना जरूरी
चेन्नईः पंजाब किंग्स के बल्लेबाज क्रिस गेल बड़े ही भले ही इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं लेकिन उनका मानना है अभी भी उनके अंदर काफी ज्यादा क्रिकेट बाकी है। गेल ने अपने ही अंदाज में कहा कि उनमें काफी क्रिकेट बाकी है और विपक्षी गेंदबाजों को अभी शांति से बैठे की जरूरत नहीं है। पंजाब किंग्स की टीम 21 अप्रैल को चेन्नई की कठिन परिस्थितियों में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मुकाबला खेल रही है।
क्रिस गेल ने इस दौरान ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए कहा, "निश्चित तौर पर मुझ में अभी काफी कुछ बाकी है और मैं काफी क्रिकेट खेलने की ओर देख रहा हूं। यहां गर्म दिन है अगर आप इन परिस्थितियों से पार पा सकते हो तो आप अभी भी अपने आप को युवा महसूस कर सकते हो।"
सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर राशिद खान चेन्नई की मैदानी परिस्थितियों का फायदा उसी तरीके से उठाने की सोचेंगे जैसे मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली के स्पिनर अमित मिश्रा ने उठाया था। यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल को लगता है कि यह गेम दोनों ही टीमों के लिए मुश्किल होगा और पंजाब की टीम को पॉजिटिव रहने की जरूरत है।
क्रिस गेल ने राशिद खान की तारीफ करते हुए उनको विश्व स्तर का गेंदबाज बताया और कहा कि परिस्थितियां राशिद को जरूर सूट करेगी लेकिन आपको उनके खिलाफ सकारात्मक रहने की जरूरत है क्योंकि आपको रन बनाने के मौके मिलेंगे। इस तरह के खिलाड़ियों के सामने खेलते हुए आप कदम पीछे नहीं खींच सकते हो।
गेल ने आगे कहा, यह दोनों ही टीमों के लिए मुश्किल मुकाबला होने जा रहा है लेकिन हमको सकारात्मक खेलना होगा। हमको अपने ऊपर यकीन है और हम अपने प्लान के साथ टिके रहेंगे और मैदान पर उसको उतारने की पूरी कोशिश करेंगे।"
इस महीने की शुरुआत में क्रिस गेल ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए थे जिन्होंने आईपीएल में 350 छक्के जड़े। वह अभी तक 352 छक्के लगा चुके हैं। जहां तक मुकाबले की बात है तो पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है लेकिन राहुल केवल 4 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार हो गए। क्रिस गेल की बल्लेबाजी जल्दी ही आ गई लेकिन वे केवल 15 रन बनाकर आउट हो गए। उनको राशिद खान ने ही चलता किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications


