For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिस मॉरिस ने फ्रंटलाइन वर्कर्स को कहा शुक्रिया, बोले-लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना हमारी जिम्मेदारी

मुंबई। देश कोरोना संकट से जूझ रहा है, हर रोज लाखो लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं और सैकड़ो लोगों की हर रोज जान जा रही है। लेकिन इस बीच आईपीएल के आयोजन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कोरोना संकट के बीच आईपीएल के आयोजन को लेकर राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने कहा कोरोना संकट में काम कर रहे सभी फ्रंटलाइन वर्कर की तारीफ की और कहा कि संकट के इस समय हम लोगों के चेहरे पर आईपीएल के जरिए कुछ खुशियां देखना चाहते हैं।

उम्मीद है कि हम लोगों की मुस्कान की वजह हैं

उम्मीद है कि हम लोगों की मुस्कान की वजह हैं

क्रिस मॉरिस ने कहा कि बतौर टीम पिछले कुछ दिनों में हम बहुत कुछ देख रहे हैं और काफी मुश्किलों से जूझ रहे हैं, भारत के कुछ हिस्सों में कोरोना कितना खतरनाक हो गया है, हम ये देख रहे हैं। जो भी हो रहा है उसे देखकर स्थिति को बयां नहीं किया जा सकता है। हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ खेले क्योंकि हमारे पास मुस्कुराने की वजह है, हम स्वस्थ्य हैं और क्रिकेट खेल पा रहे हैं। हमे उम्मीद है कि स्क्रीन के दूसरी तरफ जो लोग मैच देख रहे हैं उनके चेहरे पर मुस्कान ला सके। हम मैच हारे या जीते, यह मौका है लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने की, अगर मैच से लोगों को खुशी मिलती है तो हम बतौर खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं।

 मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता

मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता

क्रिस मॉरिस ने भारत में कोरोना के खिलाफ लड़ रहे लोगों की कोशिशो की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि बतौर टीम हम सिर्फ यह कहना चाहते हैं कि जो हीरो बाहर काम कर रहे हैं, फ्रंटलाइन वर्कर्स दुनियाभर में काम कर रहे हैं, वो हर रोज 24 घंटे हमारे लिए काम कर रहे हैं, यह लाजवाब है। बतौर टीम हम दुनियाभर के लोगों के दर्द को महसूस कर रहे हैं। बता दें कि केकेआर के खिलाफ मैच में मोरिस ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए और मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।

 10 विकेट से हार के बाद वापसी

10 विकेट से हार के बाद वापसी

केकेआर के खिलाफ जीत के बाद मोरिस ने कहा कि आज हमारी टीम ने अच्छा खेल दिखाया और योजना को बेहतर तरीके से मैदान में लागू किया। अच्छी लेंथ पर, यॉर्कर गेंदबाजी और धीमी गेंदबाजी की। बता दें कि आईपीएल में राजस्थान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और आरसीबी के खिलाफ टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। मोरिस ने कहा कि 10 विकेट से हारने के बाद आप अंधेरे में जा सकते हैं जोकि काफी आसान विकल्प होता है, लेकिन कभी-कभी आपको इसे चुनौती की तरह लेना होता है और विपक्ष पर पलटवार करना होता है।

Story first published: Sunday, April 25, 2021, 12:39 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+