For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL पर कोरोना का कहर, KKR के कई खिलाड़ी बीमार, RCB के खिलाफ आज का मैच टला

नई दिल्ली। भारत में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है, जिसकी वजह से लाखो लोग हर रोज संक्रमित हो रहे हैं और हजारों लोगों की जान जा रही है। इस बीच आईपीएल पर भी कोरोना का संकट गहराता नजर आ रहा है। दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के कई खिलाड़ी बीमार पड़ गए हैं और उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार केकेआऱ के तमाम खिलाड़ियों के बीमार पड़ने की वजह से आज आरसीबी के खिलाफ मैच को टाला जा सकता है।

एएनआई की खबर के अनुसार केकेआर के दो खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोरोना संक्रमित हैं। बीसीसीआई के अधिकारी पुष्टि की है केकेआर की टीम में खिलाड़ी संक्रमित हैं और आरसीबी की टीम मैच खेलने को लेकर इच्छुक नहीं है। वरुण और संदीप का टेस्ट पॉजिटिव आया है जिसकी वजह से आरसीबी की टीम केकेआर के खिलाफ मैच नहीं खेलना चाहती है। लिहाज मैच को फिलहाल के लिए टाला जा रहा है।

एशियन एज की खबर के अनुसार केकेआर के कई खिलाड़ी जिसमे पैट कमिंस भी शामिल हैं वह बीमार पड़ गए हैं, जिसके चलते आज आरसीबी के खिलाफ मैच को टाला जा सकता है। सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है कि केकेआर के कई खिलाड़ी बीमार पड़ गए हैं जिसमे ऑस्ट्रेलिया के भी खिलाड़ी शामिल हैं, लिहाजा आज आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच पर संकट गहरा गया है और संभव है कि आज के मैच को टाल दिया जाए। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं दी गई है कि यह मैच कब कराया जाएगा। बता दें कि आज केकेआर और आरसीबी के बीच आईपीएल का 30वां मैच होने वाला था। आरसीबी की टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है तो केकेआर की टीम अंक तालिका में सातवे नंबर पर है।

Story first published: Monday, May 3, 2021, 12:28 [IST]
Other articles published on May 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+