For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राजस्थान और हैदराबाद के खिलाड़ियों पर कोरोना का खतरा, DDCA के 5 ग्राउंड्समैन कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली। आईपीएल का पहला सत्र कोरोना महामारी के बीच ठीक ठाक गुजर गया और खिलाड़ी बायो बबल में आने के बाद संक्रमित नहीं हुए थे। लेकिन आईपीएल के दूसरे हाफ में एक के बाद खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ पॉजिटिव हो रहे हैं। केकेआर के दो खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बाद आज केकेआर और आरसीबी के बीच होने वाले मैच को टाल दिया गया है। यही नहीं चेन्नई सुपर किंग्स के तीन सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। लकिन अब ताजा रिपोर्ट के अनुसार डीडीसीए के पांच ग्राउंड्समैन के संक्रमित होने की खबर सामने आई है।

जानकारी के अनुसार डीडीसीएक के जो पांच ग्राउंड्मैन संक्रमित हुए हैं वो सभी राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच का हिस्सा थे। मैच के दौरान ये सबी पांच ग्राउंड्समैन ड्यूटी पर थे। ऐसे में इस बात की संभावना है कि ग्राउंडमैन दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के संपर्क में आए हो। डीडीसीए के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इस बात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि दोनों ही टीम के खिलाड़ी इन ग्राउंड्समैन के संपर्क में नहीं आए हो।

दोनों टीम के खिलाड़ियों पर संक्रमण का खतरा

इंसाइड स्पोर्ट की खबर के अनुसार डीडीसीए के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि ग्राउंड्समैन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोटला में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच में ये सभी ग्राउंड्समैन ड्यूटी पर थे। चूंकि ये ग्राउंड्समैन ड्यूटी पर थे लिहाजा संभव है कि ये दोनों ही टीम के सदस्यों के भी संपर्क में आए हो। जिस तरह से एक ही दिन में पहले केकेआर के दो खिलाड़ी,सीएसके के तीन सदस्य और अब डीडीसीए के पांच ग्राउंडमैन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं उसके बाद आईपीएल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

एक दिन में 10 लोग कोरोना संक्रमित

बता दें कि इस बार भी आईपीएल बंद दरवाजे के पीछे खेला जा रहा था। मैदान में दर्शकों के बिना ही मैच का आयोजन किया जा रहा था। आईपीएल से जुड़े तमाम खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ सुरक्षित बायो बबल में थे। हर किसी को सख्त बायो बबल का पालन करना पड़ रहा था। बीसीसीआई की ओर से लगातार दावा किया जा रहा था कि बबल बिल्कुल सुरक्षित है ऐसे में खिलाड़ी सुरक्षित माहौल में आईपीएल का हिस्सा बने रह सकते हैं। लेकिन जिस तरह से एक ही दिन 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं उसके बाद आईपीएल के आयोजकों पर सवाल खड़ा होने लगा है।

एक के बाद कई लोग अलग हुए आईपीएल से

अहम बात यह है कि देश में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से एक के बाद एक कई खिलाड़ी बीच टूर्नामेंट में ही वापस लौट चुके हैं। आरसीबी के केन रिचर्ड्सन और अडम जैंपा पहले ही ऑस्ट्रेलिया लौट चुके हैं। इसके अलावा अंपायर नितिन मेनन और पॉल भी टूर्नामेंट के बीच में आईपीएल से अलग हो चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन भी बीच टूर्नामेंट में टीम से अलग हो गए हैं। अश्निन के घर के कई सदस्य कोरोना संक्रमित हो गए हैं,जिसकी वजह से उन्होंने टूर्नामेंट के बीच में अलग होने का फैसला लिया।

Story first published: Monday, May 3, 2021, 15:40 [IST]
Other articles published on May 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+