For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: फजीहत के बाद खुली CSA की आंखें, डु प्लेसिस की तारीफ में किया नया ट्वीट

नई दिल्लीः चेन्नई सुपर किंग्स के पास साउथ अफ्रीका के कुछ बेहतरीन क्रिकेटर हैं। लेकिन 16 अक्टूबर क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने जब सीएसके की जीत के लिए फाफ डु प्लेसिस और इमरान ताहिर को नजरअंदाज कर दिया तो काफी लोगों को बुरा लगा। साउथ अफ्रीका क्रिकेट ने अपने आधिकारिक अकाउंट से केवल लुंगी नगिदी को बधाई के काबिल माना था जिस पर खुद फाफ डु प्लेसिस ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। डु प्लेसिस ने सीएसके को फाइनल में मैच जिताने वाली पारी खेली थी।

अपनी फजीहत होने के बाद साउथ अफ्रीका क्रिकेट को सुध आई है और उसने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर "सभी दक्षिण अफ्रीका के लोगों को बधाई दी जिन्होंने 2021 आईपीएल फाइनल में भाग लिया और जीता।"

डु प्लेसिस फाइनल में केवल 59 गेंदों में 86 रन बनाकर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच जीता था। हाल के ट्वीट में, अपनी भूल सुधारते हुए CSA ने डु प्लेसिस का विशेष उल्लेख किया। "विशेष रूप से फाफ डु प्लेसिस जिन्होंने मैन ऑफ द मैच प्रदर्शन किया।"

पिछली पोस्ट को आलोचना के बाद हटा दिया गया था। उसमें केवल लुंगी नगिदी को बधाई दी गई थी, ना इमरान ताहिर को लेकर कुछ बोला गया और ना ही शानदार फाफ पर कुछ कहा। हैरान डु प्लेसिस ने तब सवाल किया था- क्या वास्तव में ऐसा है? जबकि पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने उनकी चूक को "घृणित" करार दिया था।

स्टेन ने कहा था, "यह खाता कौन चला रहा है? पिछली बार मैंने जांच की थी कि फाफ और इमरान रिटायर भी नहीं हुए हैं, इन दोनों लोगों ने सीएसए को वर्षों की सेवा दी है और उनको यहां जिक्र के लायक नहीं समझा? घृणित।"

अब नया ट्वीट इस प्रकार है, "सभी दक्षिण अफ्रीका खिलाड़ियों को बधाई जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 2021 आईपीएल फाइनल में भाग लिया और जीते। विशेष रूप से, फाफ डु प्लेसिस जिन्होंने मैन ऑफ द मैच प्रदर्शन किया।"

डु प्लेसिस को दक्षिण अफ्रीका की 2021 टी 20 विश्व कप टीम में नामित नहीं किया गया है। उन्होंने 15 अक्टूबर को अपनी टीम की जीत के बाद कहा "वह एक महान दिन था। मैं आज के लिए वास्तव में आभारी हूं। यह आईपीएल में मेरा 100वां मैच भी था। मैंने यहां अपने समय से प्यार किया है। मैंने यहां लगभग दस साल बिताए हैं - दो सीजन थोड़ा ब्रेक थे। ट्रॉफी कैबिनेट में नंबर 4 वास्तव में अच्छा है। गायकवाड़ एक विशेष प्रतिभा हैं। भारतीय क्रिकेट प्रतिभा से संपन्न है। वह बेहतर हो रहा है। उसके आगे एक शानदार, उज्ज्वल भविष्य है।"

चेन्नई सुपर किंग्स ने दुबई में इयोन मोर्गन की कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हराकर अपना चौथा आईपीएल खिताब जीता।

Story first published: Saturday, October 16, 2021, 17:17 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+