For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

महेंद्र सिंह धोनी की फॉर्म और बैटिंग ऑर्डर को लेकर आखिरकार CSK के कोच ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई। आईपीएल के पिछले सीजन में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में विफल रही थी। लेकिन इस बार कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई की टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए शुरुआत के तीन मुकाबलों में से दो मुकाबलों में जीत दर्ज करके अपना दम दिखा दिया है। इसके साथ ही चेन्नई की टीम अब अंक तालिका में नंबर 2 पर पहुंच गई है। लेकिन बावजूद इसके कप्तान धोनी की बल्लेबाजी और उनके बल्लेबाजी क्रम को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 आगे की रणनीति बताई

आगे की रणनीति बताई

चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कप्तान धोनी से जुड़े तमाम सवालों के जवाब मैच के बाद दिए हैं। फ्लेमिंग ने कहा कि हमारी सबसे मुश्किल चुनौतियों में से एक चुनौती बल्लेबाजी क्रम का चयन करना है क्योंकि हमारे पास काफी संसाधन मौजूद हैं। लेकिन मैच में ऐसे मौके जरूर आएंगे जब हम धोनी, जडेजा और अन्य खिलाड़ियों को ऊपर बल्लेबाजी करने के लिए भेजेंगे, यह हमारे लिए रणनीति से ज्यादा चुनौती बन गया है। फिलहाल अभी हम हम मजबूत बल्लेबाजी क्रम को स्थापित कर रहे हैं, परिस्थिति के अनुसार चीजों को बदल रहे हैं। हमे पता है कि हमारे पास काफी लंबी बल्लेबाजी है, हम जिस तरह से खेल रहे हैं वह हौसला बढ़ाने वाला है। हमने अभी तक परफेक्ट इनिंग नहीं खेली है लेकिन टीम को आगे ले जाने में कप्तान धोनी की इसमे बड़ी भूमिका होगी।

फॉर्म में लौट रहे धोनी

फॉर्म में लौट रहे धोनी

आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत से पहले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कोई भी टूर्नामेंट नहीं खेला। पिछले आईपीएल सीजन के बाद धोनी सीधे इस आईपीएल में खेल रहे हैं। इसपर स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि धीरे-धीरे धोनी का फॉर्म वापस लौट रहा है, जैसे-जैसे वह अधिक बल्लेबाजी करेंगे और भी बेहतर होते जाएंगे। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मैच को आसानी से जीत लिया। चेन्नई का अगला मुकाबला 21 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगा।

राजस्थान के खिलाफ आसान जीत

राजस्थान के खिलाफ आसान जीत

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 188 रन बनाए। 189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 143 रन ही बना सकी। टीम की ओर से जॉस बटलर को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका। चेन्नई की ओर से सैम करन, रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए जबकि मोइन अली ने 3 विकेट अपने नाम किए। मोइन अली को ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

Story first published: Tuesday, April 20, 2021, 9:30 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+