For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: जेसन बेहरनडॉर्फ का आईपीएल करियर, कैसा है CSK के नए गेंदबाज का रिकॉर्ड

नई दिल्लीः चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जोश हेजलवुड की जगह पर ऑस्ट्रेलिया के ही एक बॉलर को अपनी टीम में रिप्लेसमेंट के तौर पर लिया है जिनका नाम है जेसन बेहरनडॉर्फ। बेहरनडॉर्फ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और वे आईपीएल के लिए अभी बहुत अनुभवी नहीं है लेकिन उनको काफी संभावनाशील गेंदबाज के तौर पर देखा जाता है।

यह खिलाड़ी अभी तक आईपीएल में पांच ही मैच खेल पाया है और उनके आईपीएल करियर की शुरुआत 2019 में हुई थी जब मुंबई इंडियंस की टीम ने उन्हें शामिल किया था। तब वे एक करोड़ रुपए में खरीदे गए थे।

30 साल के जेसन बेहरनडॉर्फ ने अभी तक पांच आईपीएल मुकाबलों में पांच विकेट लिए हैं। उन्होंने केवल 19 ओवर ही भारत की इस प्रीमियर लीग में बॉलिंग की है जिसमें 22 रन देकर 2 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है और इकॉनमी रेट 8.68 का रहा है। औसत के मामले में बेहरडॉर्फ ने 33.00 से गेंदबाजी की है। जाहिर है ये आंकड़े उतने बेहतर नहीं है लेकिन सैंपल साइज इतना छोटा है कि गेंदबाज की प्रतिभा के साथ उचित तौर पर न्याय नहीं कर पाता है।

बेहरनडॉर्फ का इंटरनेशनल करियर भी अभी हालांकि बहुत बड़ा नहीं रहा है और उन्होंने 7 ही इंटरनेशनल टी20 मैच खेलें हैं जिनमें उनके नाम 16.71 के औसत के साथ 7 विकेट हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 7.31 रहा है और बेस्ट आंकड़ा 21 रन देकर 4 विकेट का है। इसके अलावा बेहरनडॉर्फ 11 वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों में 16 विकेट ले चुके हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स को अपने आईपीएल 2021 अभियान की शुरुआत 10 अप्रैल को करनी है जहां वे वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ मुकाबला करेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम- एमएस धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, नारायण जगदीशन, रुतुराज गायकवाड़, केएम आसिफ, कर्ण शर्मा, अंबाती रायुडू, दीपक चाहर, फाफ डू प्लेसिस, शार्दुल ठाकुर, मिशेल सेंटनर, ड्वेन ब्रावो, लुंगी नगिडी, सैम कुरेन, रविंद्र जडेजा, इमरान ताहिर, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, के गौतम, चेतेश्वर पुजारा, एम हरिशंकर रेड्डी, के भगत वर्मा, सी हरि निशांत, आर साई किशोर और जेसन बेहरनडॉर्फ

Story first published: Friday, April 9, 2021, 14:28 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+