For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: धोनी से मिलते हुए उत्साह वैसा ही रहता है जैसा 2009 के समय था- रविंद्र जडेजा

IPL 2021 CSK: Ravindra Jadeja shares his experience meeting with MS Dhoni
Photo Credit: Ravindra Jadeja Twitter

नई दिल्लीः चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने शुक्रवार को महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की है और इसके साथ ही कहा है कि जब भी वह पूर्व भारतीय कप्तान से मिलते हैं तो उनका उत्साह हमेशा पहले जैसा ही होता है।

जडेजा ने तस्वीर के साथ लिखा, "जब भी मैं उनसे मिलता हूं तो ऐसा ही लगता है कि जैसे मैं पहली बार उनसे मिल रहा हूं। अभी भी वैसा ही एक्साइटमेंट है जैसा कि 2009 में उनसे मिलने के दौरान था।"

बता दें कि जडेजा ने गुरुवार को अपना क्वॉरेंटाइन पीरियड पूरा कर लिया है और उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की स्क्वायड को ज्वाइन भी कर लिया है। रविंद्र जडेजा अंगूठे की चोट के चलते 3 महीने तक क्रिकेट से दूर रहे थे लेकिन अब वे 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला खेलते हुए दिखाई देंगे जो कि आईपीएल 2021 सीजन का दूसरा मैच होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स ने भी ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें रविंद्र जडेजा सुरेश रैना के साथ येलो जर्सी में स्माइल कर रहे हैं और फोटो को कैप्शन दिया गया है- अपना टाइम।

जडेजा ने पहले ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी थी। उन्होंने अंगूठे की सर्जरी के बाद धीरे-धीरे रिकवरी करते हुए मार्च में ही अपनी बैटिंग और बॉलिंग पर प्रैक्टिस करना स्टार्ट कर दिया था। उसके बाद वे फिटनेस सर्टिफिकेट लेने के लिए नेशनल क्रिकेट अकादमी गए थे।

बता दे कि जडेजा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान चोट लगी थी। चोट में पाया गया था कि उन्होंने अपना अंगूठा डिसलोकेट कर लिया है। जहां तक आईपीएल 2021 की बात है तो यह सीजन 9 अप्रैल से मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच शुरू हो रहा है।

Story first published: Friday, April 2, 2021, 17:28 [IST]
Other articles published on Apr 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+