For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK vs DC : आज चेन्नई और दिल्ली कैपिटल्स में होगी टक्कर, देखें संभावित प्लेइंग इलेवन?

IPL 2021 CSK vs DC Match 2: CSK probable playing XI against Delhi Capitals | वनइंडिया हिंदी

चेन्नई : इंडियन प्रीमियर लीग 2021 दूसरा मैच शनिवार (10 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। नवनियुक्त दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत के सामने अनुभवी चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी को हराने की चुनौती होगी। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव हो सकते हैं। लेकिन पिछले साल के ज्यादातर खिलाड़ी इस साल एक जैसे दिखेंगे।

धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई टीम के नए खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा को पहले मैच में मौका मिलने की संभावना है। इस साल, चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स से ट्रेडिंग करके इस अनुभवी खिलाड़ी को अपने टीम में शामिल किया। इसके अलावा, अनकैप्ड खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम को भी अंतिम 11 टीम में जगह मिल सकती हआईपीएल 2020 के आखिरी मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को भी जगह मिलने की संभावना है।

वहीं दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में, दिल्ली की बात करें तो टीम नए कप्तान पंत के साथ मैदान पर उतरेगी। दिल्ली के दो प्रमुख गेंदबाज कागिसो रबाडा और एनरिक नोर्टजे भी मैच से अनुपस्थित रहेंगे। ये दोनों खिलाड़ी अभी क्वारेंटाइन में हैं। वहीं अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की उम्मीद है।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
रॉबिन उथप्पा, रितुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, एमएस धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कृष्णप्पा गौतम

दिल्ली की संभावित प्लेइंग इलेवन
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, स्टीव स्मिथ, शिमरोन हेटमायर, ऋषभ पंत (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, उमेश यादव, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा

कितने बजे होगा मैच
शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस 7:00 बजे होगा।

मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा। ये मुकाबला Star Sports 1 HD / SD और Star Sports 3 HD / SD पर लाइव देख सकते हैं।

ऑनलाइन मैच हॉटस्टार डिज्नी + ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके लिए आपके स्मार्टफोन में हाॅटस्टाॅर एप इंस्टाॅल करना जरूरी है।

Story first published: Saturday, April 10, 2021, 12:06 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+